Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़U19 Asia Cup final match schedule india vs bangladesh sri lanka and pakistan out
U19 एशिया कप फाइनल में भारत से भिड़ेगा कौन, पाकिस्तान या बांग्लादेश? देखें शेड्यूल

U19 एशिया कप फाइनल में भारत से भिड़ेगा कौन, पाकिस्तान या बांग्लादेश? देखें शेड्यूल

संक्षेप:

अंडर-19 एशिया कप 2024 के फाइनल मैच में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को बांग्लादेश ने हराया, वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत ने श्रीलंका को हराया।

Dec 06, 2024 04:43 pm ISTNamita Shukla लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2024 का खिताब अब भारत या बांग्लादेश किसी एक के नाम दर्ज होगा, क्योंकि श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों ही फाइनल की रेस से आउट हो चुके हैं। ग्रुप ए से पाकिस्तान, भारत ने और ग्रुप बी से श्रीलंका, बांग्लादेश ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया था। पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों ही अजेय रहकर अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचे थे, वहीं भारत और बांग्लादेश अपने-अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बना पाए थे। ग्रुप बी की दूसरे नंबर की टीम ने पाकिस्तान को मजा चखाया, वहीं ग्रुप ए की दूसरे नंबर की टीम ने श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में पटखनी देकर फाइनल का टिकट पक्का किया। अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मैच 8 दिसंबर को भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों सेमीफाइनल मैच आज ही खेले गए, शारजाह में भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया तो वहीं दुबई में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को इसी अंतर से हराया। पाकिस्तान ने लीग राउंड में भारत को हराया था, वहीं श्रीलंका ने लीग राउंड में बांग्लादेश को हराया था। लीग राउंड में जबर्दस्त प्रदर्शन करके सेमीफाइनल में पहुंचे पाकिस्तान की बांग्लादेश ने हवा टाइट कर डाली। पाकिस्तान की टीम पहले बैटिंग करते हुए महज 116 रनों पर ऑलआउट हो गई, जवाब में बांग्लादेश ने 22.1 ओवर में ही तीन विकेट गंवाकर 120 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। वहीं भारत ने श्रीलंका को 173 रनों पर समेटा और 21.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 175 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंदों पर 67 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए। लीग राउंड में लगातार तीन मैचों में फेल होने के बाद वैभव ने फॉर्म में एकदम सही समय पर वापसी की है। वैभव ने पिछले मैच में नॉटआउट 76 रनों की पारी खेली थी। 

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |