दो कीपर लगाने पड़ेंगे..., अर्शदीप की दिशाहीन गेंदबाजी पर अभिषेक शर्मा का तंज, वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में अभिषेक शर्मा पर अर्शदीप सिंह उनकी फील्डिंग को लेकर नाइस फील्डिंग कहते हैं, जिसके जवाब में अभिषेक शर्मा अर्शदीप सिंह को आड़े हाथों लेते हैं और कहते हैं कि आपको गेंदबाजी करने के लिए दो विकेट कीपर की जरूरत पड़ सकती है, क्योंकि आप वाइड गेंदें ज्यादा करने लगे हो।

भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अर्शदीप सिंह लय में दिखाई नहीं दिए। उन्हें ना सिर्फ बल्लेबाजों ने चौके- छक्के लगाए, बल्कि वे अपनी दिशा से भी भटकते नजर आए। वहीं, इस मुकालबे में संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया। अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर निराश किया। एक तरफ संजू सैमसन ने 89 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं अभिषेक शर्मा सिर्फ 9 रन ही बनाने में सफल रहे। अर्शदीप सिंह के लिए गुरुवार का दिन खास नहीं रहा, क्योंकि उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी पर 51 रन दिए और सिर्फ 1 विकेट हासिल किया। अपनी गेंदबाजी के दौरान अर्शदीप सिंह ने पांच वाइड गेंदें डालीं।
इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह और संजू सैमसन नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एकदम हंसी मजाक वाला माहौल बना हुआ है, तभी अभिषेक शर्मा पर अर्शदीप सिंह उनकी फील्डिंग को लेकर नाइस फील्डिंग कहते हैं, जिसके जवाब में अभिषेक शर्मा अर्शदीप सिंह को आड़े हाथों लेते हैं और कहते हैं कि आपको गेंदबाजी करने के लिए दो विकेट कीपर की जरूरत पड़ सकती है, क्योंकि आप वाइड गेंदें ज्यादा करने लगे हो। इसे अर्शदीप सिंह मजाक में लेते हैं और बगल में बैठे संजू सैमसन से पूछते हैं क्यों संजू भाई दो कीपर लगा लें और फिर कैमरा ईशान किशन की तरफ चला जाता है और अर्शदीप सिंह कहते हैं अपने पास तो हैं भी दो विकेट कीपर। बता दें कि भारत की प्लेइंग इलेवन में संजू और ईशान दोनों खेल रहे हैं और दोनों सलामी विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैंस ने लिखा अभिषेक भाई अगर अर्शदीप को गेंदबाजी करने के लिए दो विकेट कीपर चाहिए तो आपको भी तीन लाइफलाइन की जरूरत तो पड़ ही रही है। बाकी फैंस इसमें काफी फनी रिएक्शन दे रहे हैं और भारत के टीम बॉन्ड को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो के कल के मैच के बाद का है या उससे पहले का यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन फैंस इसका खूब आनंद ले रहे हैं।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



