इंग्लैंड टेस्ट टीम से जुड़े CSK के दो और कोच, स्टीफन फ्लेमिंग के अंडर संभालेंगे ये जिम्मेदारी

नई दिल्ली, भाषा
share

इंग्लैंड टेस्ट टीम से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दो और कोच जुड़ गए हैं। एरिक सिमंस गेंदबाजी कोच जबकि जेम्स फोस्टर फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Eric Simons James Foster and Stephen Fleming
एरिक सिमंस, जेम्स फोस्टर और स्टीफन फ्लेमिंग (फाइल फोटो)

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस और फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ने के बाद अब इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किए जाने के बाद यह बदलाव हुआ है। सिमंस को टेस्ट टीम का गेंदबाजी कोच बनाया गया है, जबकि इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर फोस्टर फ्लेमिंग के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा होंगे।

सिमंस दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच रह चुके

फ्लेमिंग ने जुलाई में सीएसके के हेड कोच का पद छोड़ दिया था। इसके साथ ही आईपीएल की पांच बार की चैंपियन टीम के साथ उनका 18 साल का जुड़ाव समाप्त हो गया। वह 2008 में इस फ्रेंचाइजी के साथ खिलाड़ी के तौर पर जुड़े थे और फिर 2009 में मुख्य कोच बने। अब वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि ब्रेंडन मैकुलम सीमित ओवरों की टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे। सिमंस और फोस्टर सीएसके में फ्लेमिंग के साथ काम कर चुके हैं। अब दोनों इंग्लैंड की टीम में उनके साथ फिर जुड़ेंगे। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सिमंस को कोचिंग का लंबा अनुभव है। वह 2002 से 2004 तक दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच रहे और भारतीय पुरुष टीम के गेंदबाजी सलाहकार के तौर पर भी काम कर चुके हैं। 64 वर्षीय सिमंस 2018 से सीएसके के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे।

फोस्टर ने इंग्लैंड टीम के साथ काम किया था

इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर फोस्टर भी अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कोचिंग का अनुभव रखते हैं। वह 2018 से 2022 तक इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के सलाहकार कोच रहे। इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड की पुरुष टीम और विभिन्न फ्रेंचाइजी लीग में भी काम किया है। इंग्लैंड के टेस्ट कोचिंग स्टाफ में मार्कस ट्रेस्कोथिक और रिचर्ड डॉसन भी शामिल होंगे। डॉसन को राष्ट्रीय टीम में स्पिन गेंदबाजी के लिए कोचिंग की जिम्मेदारी दी गई है। फ्लेमिंग के कार्यकाल की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के आगामी टेस्ट दौरे से होगी।

फ्लेमिंग के बाद जहीर बने CSK के हेज कोच

सीएसके ने अगले आईपीएल सत्र से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करते हुए भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को मुख्य कोच नियुक्त किया है जबकि मोहित शर्मा गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। जहीर 2024 सत्र में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर की भूमिका भी निभा चुके हैं। माना जा रहा है कि सीएसके की क्रिकेट प्रबंधन समिति में शामिल एमएस धोनी, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और टीम की मालिक रूपा गुरुनाथ इस बार किसी भारतीय कोच को जिम्मेदारी सौंपना चाहते थे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़इंग्लैंड टीम से जुड़े CSK के दो और कोच, फ्लेमिंग के अंडर संभालेंगे ये जिम्मेदारी