Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Two changes in Australian Team for third ashes Test at Adelaide Pat Cummins and Nathan lyon back these 2 out
एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 का ऐलान, कप्तान और इस प्लेयर की हुई एंट्री

एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 का ऐलान, कप्तान और इस प्लेयर की हुई एंट्री

संक्षेप:

एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 का ऐलान हो गया है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में नियमित कप्तान पैट कमिंस खेलने वाले हैं, जबकि एक और दिग्गज की वापसी हो गई है।

Dec 16, 2025 09:30 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की एशेज सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन का भी ऐलान हो गया है। इंग्लैंड ने एक दिन पहले ही अपनी फाइनल 11 की घोषणा कर दी थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम में कप्तान पैट कमिंस की वापसी हो गई है, जबकि दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन भी प्लेइंग इलेवन में लौट आए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पैट कमिंस और नाथन लियोन के लिए ब्रैंडन डॉगेट और माइकल नेसर ने जगह बनाई है। 2-0 से सीरीज में आगे चल रही है ऑस्ट्रेलियाई टीम को और भी ज्यादा बूस्ट अपने नियमित कप्तान से मिलने वाला है। इसका मतलब है कि अनुभवी ओपनर उस्मान ख्वाजा टीम से बाहर ही रहेंगे। वह पहले टेस्ट मैच में लगी पीठ की चोट के बाद प्लेइंग इलेवन में वापसी नहीं कर पाए हैं। बैकअप विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस टीम में अपनी जगह बनाए हुए है, जो नंबर 7 पर बैटिंग करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

जेक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरोन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड

इंग्लैंड ने तीसरे एशेज टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एकमात्र बदलाव किया। पेसर गस एटकिंसन की जगह जोश टंग को टीम में वापस बुलाया है। हालांकि, स्पिनरों की मददगार पिच की संभावना के बावजूद विशेषज्ञ स्पिनर शोएब बशीर को फाइनल प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई है।

एशेज के तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ, विल जैक्स, जोश टंग, ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर।

इंग्लैंड के लिए ये मुकाबला बहुत अहम है। अगर इस मैच में इंग्लैंड को हार मिलती है तो फिर सीरीज उनके हाथ से निकल जाएगी। अभी के लिए इंग्लैंड की टीम चाहेगी कि एडिलेड में सीरीज की स्कोरलाइन को 2-1 किया जाए, क्योंकि यहां से एक भी हार इंग्लैंड के लिए एशेज सीरीज गंवाने वाली होगी। ऐसे में इंग्लैंड की टीम पूरा जोर सीरीज में वापसी के लिए लगाएगी। बहुत कुछ इस मैच पर दांव पर लगा होगा।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |