Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़tum kisi aur ke liye aaye ho wo aa rahe honge when jasprit bumrah looses cool at paparazzi questions watch video
तुम किसी और के लिए आए हो, वो आ रहे होंगे; जसप्रीत बुमराह की पपराजी से बेरुखी का वीडियो वायरल

तुम किसी और के लिए आए हो, वो आ रहे होंगे; जसप्रीत बुमराह की पपराजी से बेरुखी का वीडियो वायरल

संक्षेप: जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वह पपराजी से अपनी बेरुखी दिखाते हैं। वह मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हैं तो पपराजी उनकी तस्वीरें लेने के लिए घेर लेते हैं। बुमराह चलते रहते हैं और उनसे कहते हैं कि मैंने तो बुलाया ही नहीं, तुम किसी और के लिए आए हो। वो आ रहे होंगे।

Thu, 16 Oct 2025 11:47 AMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

स्पीड स्टार जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। वह मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं और तभी उनको पपराजी घेर लेते हैं। वो उनकी तस्वीर लेना और कुछ बात करना चाहते हैं। दूसरी तरफ तेज गेंदबाज अपनी धुन में मगन उन्हें अनसुना करके आगे बढ़ते जाते हैं। उन्हें यकीन ही नहीं था कि पपराजी वहां उनके लिए आए हैं या उनका इंतजार कर रहे हैं। वह कहते सुनाई देते हैं कि तुम किसी और के लिए आए हो, वो आ ही रहे होंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वीडियो में साफ दिखता है कि बुमराह को पपराजी का घेरना रास नहीं आ रहे। जब वह एयरपोर्ट से बाहर आते हैं तब पपराजी उनकी तस्वीरें खींचने लगते हैं और बुमराह भाई, बुमराह भाई कहकर उन्हें कुछ क्षण के लिए रुकने की गुजारिश करते हैं।

दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह जिस चाल से आ रहे थे, उसी चाल से आगे बढ़ते रहते हैं। न उससे तेज और न ही उससे धीमा। वह पपराजी से कहते हैं, ‘मैंने बुलाया ही नहीं। तुम किसी और के लिए आए हो, आ रहे होंगे वो।’

ये भी पढ़ें:शुभमन गिल vs स्टीव स्मिथ: 26 की उम्र में दोनों के प्रदर्शन में अद्भुत समानता!

उनके ऐसा कहने के बाद भी पपराजी उनसे फोटो की रिक्वेस्ट जारी रखते हैं। एक पपराजी तो यहां तक कहता है, ‘बुमराह भाई, आप बोनस में मिले हो हमें दिवाली के।’

उसके बाद जसप्रीत बुमराह ये कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘अरे भाई, मेरी गाड़ी के पास जाने दो मुझे।’

ये भी पढ़ें:ऑस्ट्रेलिया में IND vs AUS वनडे में सबसे ज्यादा रन; सचिन से आगे रोहित-कोहली

जसप्रीत बुमराह ने अभी-अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ होम टेस्ट सीरीज को खत्म किया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज के लिए उन्हें आराम दिया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैच की सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू हो रही है। दूसरा वनडे 23 अक्टूबर को और तीसरा 25 को खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम मेजबानों के साथ T20I सीरीज भी खेलेगी। उसमें जसप्रीत बुमराह भी खेलेंगे। टी20 सीरीज 29 अक्टूबर से शुरू होगी।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |