घर की याद नहीं आई तुझे जस्सी, बुमराह की वाइफ ने धुरंधर के डायलॉग से पति को छेड़ा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वाइफ संजना गणेशन ने उन्हें टीज किया है। धुरंधर के फेसम डायलॉग का सहारा लेते हुए बुमराह की वाइफ ने पति को जो उलाहना दिया है वह देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानिए उन्होंने क्या कहा है।

जस्सी

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वाइफ संजना गणेशन ने उन्हें टीज किया है। धुरंधर के फेसम डायलॉग का सहारा लेते हुए बुमराह की वाइफ ने पति को जो उलाहना दिया है वह देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। संजना गणेशन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर धुरंधर मीम का इस्तेमाल करते हुए टीज किया है।

संजना गणेशन ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि जब भी जसप्रीत बुमराह बॉयज नाइट के बारे में सोचते हैं तब मैं यही कहती हूं कि “तुझे घर की याद नहीं आई जस्सी।” उन्होंने इसके साथ धुरंधर फिल्म के कैरेक्टर को शेयर किया है और बुमराह को मीम में शामिल करते हुए यह बातें लिखी हैं। बुमराह की वाइफ पेशे से स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं और वे सोशल मीडिया पर अपने पति को इस तरह से कभी-कभी छेड़ती रहती हैं। लोग उन दोनों के इस तरह से घुल-मिलकर रहने और एक-दूसरे को टीज करने को काफी एंजॉय करते हैं और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी जाहिर करते हैं।

बता दें कि जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन ने साल 2021 में शादी की थी। दोनों एक बेटे के माता-पिता हैं। बुमराह और संजना गणेशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। संजना गणेशन समय-समय पर स्टेडियम में बुमराह का इंटरव्यू भी लेती हैं, जिसमें दोनों के बीच काफी नोक-झोक देखने को मिलती है। इस कपल को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर काफी प्यार दिया जाता है। बुमराह पर उनकी पत्नी हमेशा गर्व करती हैं और उनके बारे में कई दिलचस्प किस्से भी समय-समय पर शेयर करती रहती हैं।

बुमराह आगामी आईपीएल सीजन के लिए मुंबई इंडियंस के कैंप में शामिल हो गए हैं। वे अपने आने वाले मैचों की प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित हुए टी-20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 8 मैचों में 14 विकेट हासिल किए थे और टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। बुमराह द्वारा सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ की गई कमाल की गेंदबाजी ने भारत को विश्व कप में जीवित रखा था। इसके बाद उन्होंने फाइनल में 4 विकेट हासिल किए थे और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़घर की याद नहीं आई तुझे जस्सी, बुमराह की वाइफ ने धुरंधर के डायलॉग से पति को छेड़ा