विराट कोहली-गौतम गंभीर के बीच बातचीत बंद की क्या है सच्चाई? कोच ने तोड़ी चुप्पी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच सबकुछ ठीक है? दोनों बात क्यों नहीं कर रहे? IND vs ENG वनडे सीरीज के दौरान कुछ ऐसे ही सवाल सोशल मीडिया पर फैंस पूछ रहे हैं। अब भारतीय कोच ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

Virat Kohli and Gautam Gambhir

विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच अनबन की खबरों से सोशल मीडिया का बाजार भरा हुआ है। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड वनडे सीरीज के दौरान ऐसी बातें हो रही है कि दोनों दिग्गज एक दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। ट्रेनिंग सेशन के दौरान भी वह दूर-दूर नजर आए। ऐसे में इस मामले पर भारतीय कोच ने अपनी चुप्पी तोड़ना बेहतर समझा। कोच ने इन सभी अफवाओं पर पूर्ण विराम लगाते हुए कहा कि कोहली और गंभीर के बीच सबकुछ ठीक है। बता दें, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिससे तीन मैच की यह सीरीज 1-1 की बारबरी पर है। विराट कोहली ने इस मैच में 65 रनों की शानदार पारी खेली, मगर वह टीम की जीत के काम नहीं आई।

भारत की हार के बाद बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “विराट और गौतम, उन्होंने आज 10 बार बात की होगी। मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी ब्रिज की जरूरत है।"

कोटक से कोहली के साथ हुई बातचीत के बारे में भी पूछा गया। जवाब पूरी तरह से टेक्निकल था। उन्होंने कहा, "विराट, असल में, बैटिंग में जाने से पहले, उन्होंने कुछ चीजों के बारे में बात की। क्योंकि, विराट, मैं ईमानदारी से कहता हूं, एक बैटिंग कोच के तौर पर, जब तक उन्हें कुछ महसूस न हो, या अगर उन्हें कुछ दिखाई न दे, तब तक उनकी बैटिंग में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। और हमें उनके बैटिंग करने के तरीके के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहिए।

लेकिन, मुख्य रूप से, उनका फुटवर्क कैसा चल रहा है? कुछ चीजें, उन्होंने मुझसे पहले पूछी थीं। और फिर, नेट्स के बाद, वह बात कर रहे थे। इसके अलावा, आप जो कह रहे हैं, मुझे नहीं पता, अफवाहें कहां से आती हैं, लेकिन वे आती हैं।"

विराट कोहली का दमदार कमबैक

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में फ्लॉप होने के बाद कोहली के कमबैक की हर कोई उम्मीद कर रहा था। विराट ने निराश ने करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा और 65 रनों की पारी खेली। कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े। वह बतौर भारतीय SENA देशों में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बने। वहीं उन्होंने सचिन तेंदुलकर का इंग्लैंड में सबसे ज्यादा 50 से अधिक रन बनाने का भी रिकॉर्ड तोड़ा। लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी वनडे खेला जाना है, उम्मीद है इस मैच में भी विराट का बल्ला चलेगा और वह भारत की जीत में अहम भूमिका निभाएंगे।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।