Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Trophy thief Mohsin Naqvi shied away from revealing the whereabouts of India s Asia Cup trophy says it is safe
भारत की एशिया कप ट्रॉफी का ठिकाना बताने से कतराए 'ट्रॉफी चोर' मोहसिन नकवी, दिया अजीबोगरीब जवाब

भारत की एशिया कप ट्रॉफी का ठिकाना बताने से कतराए 'ट्रॉफी चोर' मोहसिन नकवी, दिया अजीबोगरीब जवाब

संक्षेप:

'ट्रॉफी चोर' मोहसिन नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी का ठिकाना नहीं बताया है। टीम इंडिया ने ट्रॉफी जीती, लेकिन उनको अभी तक ट्रॉफी नहीं मिली है। एशिया कप की ट्रॉफी पर अभी भी मोहसिन नकवी चुप्पी साधे हुए हैं।

Jan 04, 2026 12:28 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

एशिया कप 2025 की चैंपियन भारतीय टीम थी। ये टूर्नामेंट सितंबर में खेला गया था। तीन महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन चैंपियन टीम इंडिया को एशिया कप की ट्रॉफी नहीं मिली है। एशिया कप की ट्रॉफी एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी के प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी का कब्जा है, जो कि पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी के चेयरमैन भी हैं। लगातार मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेकर सवाल किए जाते हैं, लेकिन वे गोल-मोल जवाब ही देते हैं। भारतीय मीडिया ने तो उन्हें ट्रॉफी चोर घोषित किया हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एशिया कप 2025 ट्रॉफी को लेकर चल रही बहस पर छोटा, लेकिन मतलब वाला जवाब दिया है। कराची में मीडिया से बातचीत के दौरान, जब पत्रकारों ने मोहसिन नकवी से पूछा कि एशिया कप 2025 ट्रॉफी अभी कहां है, तो उन्होंने जवाब दिया, “जहां भी है, सुरक्षित है।” ध्यान दें कि हाल ही में हुई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC की मीटिंग में एशिया कप ट्रॉफी के मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने भी मीटिंग के दौरान इस मामले पर चर्चा नहीं की।

रिपोर्ट्स की मानें तो ICC बोर्ड मीटिंग के एजेंडा में एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा शामिल ही नहीं था। ऐसे में चर्चा होने की संभावना भी कम थी। अब सवाल यही है कि भारतीय टीम को ये ट्रॉफी कब मिलेगी? इसका जवाब सिर्फ ट्रॉफी चोर कहे जा रहे मोहसिन नकवी के पास है। हालांकि, एशिया कप की ट्रॉफी एशियन क्रिकेट काउंसिल के दुबई स्थित दफ्तर में लॉक बताई गई है। इसका एक्सेस सिर्फ और सिर्फ एसीसी चीफ मोहसिन नकवी के पास है। बीसीसीआई ने कई बार ये दावा किया है कि एक-दो दिन में ट्रॉफी उनके पास आ जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है।

क्यों नहीं मिली भारत को ट्रॉफी?

28 सितंबर को दुबई में आयोजित हुए एशिया कप 2025 के फाइनल को जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने एसीसी के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी, जो कि पाकिस्तान सरकार में मंत्री भी हैं। वे भारत के खिलाफ अक्सर बयानबाजी करते हैं। ऐसे में भारतीय खिलाड़ी ट्रॉफी के लिए मंच पर नहीं पहुंचे। ऐसे में मोहसिन नकवी ट्रॉफी अपने साथ लेकर चले गए थे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |