Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Trophy thief Mohsin Naqvi may stay away from ICC meeting BCCI will take a tough stand on Asia Cup trophy row
ICC की मीटिंग से किनारा कर सकते हैं ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी, BCCI का दिखेगा कड़ा तेवर

ICC की मीटिंग से किनारा कर सकते हैं ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी, BCCI का दिखेगा कड़ा तेवर

संक्षेप:

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की घरेलू राजनीतिक मुद्दों के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के कार्यकारी बोर्ड की दुबई में होने वाली बैठक में भाग लेने की संभावना नहीं है। पीसीबी से जुड़े सूत्रों ने इसके पीछे राजनीतिक वजह बताई है।

Tue, 4 Nov 2025 04:46 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की घरेलू राजनीतिक मुद्दों के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के कार्यकारी बोर्ड की दुबई में होने वाली बैठक में भाग लेने की संभावना नहीं है, जहां बीसीसीआई एशिया कप ट्रॉफी भारत को नहीं दिए जाने का मुद्दा उठा सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष नकवी को ट्रॉफी नहीं सौंपने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की नाराजगी का सामना करना पड़ा, क्योंकि विजेता टीम के खिलाड़ियों ने उनके भारत विरोधी बयानों के कारण ट्रॉफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। आईसीसी की चार दिवसीय बैठक मंगलवार को शुरू हुई।

पीसीबी सूत्र ने यह नहीं बताया कि उनकी उपस्थिति में कौन से राजनीतिक मुद्दे आड़े आएंगे। नकवी अपने देश में गृह मंत्री भी हैं और पिछले साल जय शाह के आईसीसी का अध्यक्ष चुने जाने के बाद से उन्होंने उसकी बैठकों में भाग नहीं लिया है।

पीसीबी के एक सूत्र ने बताया कि बोर्ड के मुख्य संचालन अधिकारी सुमैर सैयद मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे और यदि नकवी दुबई की यात्रा नहीं कर पाते हैं तो वह सात नवंबर को होने वाली कार्यकारी बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में भी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

एशिया कप ट्रॉफी दुबई में एशियाई क्रिकेट परिषद के मुख्यालय में बंद है, हालांकि फाइनल सितम्बर के आखिर में खेला गया था।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |