Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Travis Head will not play in the BBL to prepare for the T20 World Cup he had a stellar performance in the Ashes
टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए बिग बैश में नहीं खेलेंगे ट्रेविस हेड, एशेज में उड़ाया था गर्दा

टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए बिग बैश में नहीं खेलेंगे ट्रेविस हेड, एशेज में उड़ाया था गर्दा

संक्षेप:

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर और खूंखार बल्लेबाज ट्रेविस हेड का फोकस अब अगले महीने से शुरू होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप पर है। उसकी तैयारी के लिए वह बिग बैश लीग में नहीं खेलेंगे। हेड इंग्लैंड के खिलाफ एशेज में ऑस्ट्रेलिया की 4-1 की शानदार जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Jan 09, 2026 04:25 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर और खूंखार बल्लेबाज ट्रेविस हेड का फोकस अब अगले महीने से शुरू होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप पर है। उसकी तैयारी के लिए वह बिग बैश लीग में नहीं खेलेंगे। हेड इंग्लैंड के खिलाफ एशेज में ऑस्ट्रेलिया की 4-1 की शानदार जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। हेड ने 5 टेस्ट में 629 रन बनाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ट्रेविस हेड के अलावा कैमरन ग्रीन में बिग बैश लीग में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मुकाबलों में खेला था। वैसे इस ऑलराउंडर को बिग बैश लीग का कॉन्ट्रैक्ट ही नहीं मिला है लिहाजा वह वर्ल्ड कप से पहले अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। 2024 के आखिर में उनकी एक मेजर बैक सर्जरी हुई थी।

टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया हरगिज नहीं चाहेगा कि उसके कुछ और खिलाड़ी चोटिल हो। वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल पैट कमिंस और जोश हैजलवुड पहले ही चोट से जूझ रहे हैं। कमिंस बैक इंजरी से उबर रहे हैं और हैजलवुड हैम्स्ट्रिंग से।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के जनरल मैनेजर बेन ओलिवर ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से कहा, '5 मैच की एशेज सीरीज बहुत ही तगड़ी रही। हम हर खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे हैं और चोट से उबरने के लिए हर खिलाड़ी को उसके लिहाज से बेस्ट प्लान बनाया है।'

टी20 वर्ल्ड कप अगले महीने से भारत और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में शुरू होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप बी में है और 11 फरवरी को कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।