Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Travis Head smashed a century shaking England 3rd Ashes Test breaking Rohit Sharma impressive record
ट्रैविस हेड ने शतक जड़ इंग्लैंड को हिलाया, तोड़ा रोहित शर्मा का धाकड़ रिकॉर्ड!

ट्रैविस हेड ने शतक जड़ इंग्लैंड को हिलाया, तोड़ा रोहित शर्मा का धाकड़ रिकॉर्ड!

संक्षेप:

Travis Head Century: ट्रैविस हेड ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। 5 मैच की सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया अब सीरीज अपने नाम करने की कगार पर है।

Dec 19, 2025 01:23 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Travis Head Century: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की एशेज 2025 टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने शतक ठोक अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। सीरीज के पहले दो मैच जीतकर 2-0 से आगे चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम अब तीसरा मैच जीतने के भी करीब है। ऑस्ट्रेलिया अगर जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब रहती है तो वह सीरीज में अजेय बढ़त बना लेगी। एडिलेड टेस्ट में ट्रैविस हेड ने 146 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ा। उन्होंने अपने इस शतक के दम पर रोहित शर्मा का भी रिकॉर्ड धवस्त कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कौन बजाएगा डंका? पिच रिपोर्ट देख समझें कौन किस पर भारी

ट्रैविस हेड ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में तोड़ा है। हेड का यह WTC में कुल 10वां शतक है। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान ने इस टूर्नामेंट में 9 शतक ठोके थे। ट्रैविस हेड अब इन 10 शतकों के साथ शुभमन गिल के बराबर संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। जो रूट के नाम WTC में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक

जो रूट- 22

स्टीव स्मिथ- 13

केन विलियमसन- 11

मार्नस लाबुशेन- 11

शुभमन गिल- 10

ट्रैविस हेड- 10

ये भी पढ़ें:IPL लॉटरी लगने के बाद कैमरन ग्रीन का शर्मनाक प्रदर्शन, KKR के फैंस होंगे निराश

तीसरे मुकाबले में भी वह मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने ऐलेक्स कैरी के शतक के दम पर 371 रन बोर्ड पर लगाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड 286 पर ढेर हो गया। पहली पारी में 85 रनों की बढ़त के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बना चुका है और उनकी कुल लीड 295 रनों की हो गई है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।