Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Travis head smash 3rd Century in this ashes series create a record after 23 years first here at the SCG and 12th in Test
ट्रैविस हेड ने एशेज सीरीज में ठोकी तीसरी सेंचुरी, 23 साल बाद किसी ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने किया करिश्मा

ट्रैविस हेड ने एशेज सीरीज में ठोकी तीसरी सेंचुरी, 23 साल बाद किसी ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने किया करिश्मा

संक्षेप:

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रैविस हेड का बल्ला एशेज सीरीज में सिर चढ़कर बोल रहा है। इस ओपनर ने मौजूदा पांच मैचों की सीरीज में तीसरा शतक ठोक दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ 3 ही बल्लेबाज इस सीरीज में शतक जड़ पाए हैं।

Jan 06, 2026 05:43 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने एक बार फिर से इंग्लैंड की टीम के धागे खोल दिए। ट्रैविस हेड का बल्ला एशेज सीरीज में सिर चढ़कर बोल रहा है। इस ओपनर ने मौजूदा पांच मैचों की एशेज सीरीज में तीसरा शतक ठोक दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ 3 ही बल्लेबाज इस सीरीज में शतक जड़ पाए हैं और उनमें से एक ने दो शतक जड़े हैं और एक बल्लेबाज एक शतक जड़ पाया है। वहीं, ट्रैविस हेड ने अकेले 3 शतक 9 पारियों में जड़ दिए और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाएं हाथ के इस ओपनर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। एक्सीडेंटली इस सीरीज में ओपनर बने ट्रैविस हेड 23 साल में पहली बार किसी एशेज सीरीज में तीन शतक जड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बन गए हैं। ट्रैविस हेड ने 105 गेंदों में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर एशेज सीरीज के आखिरी मुकाबले में शतक जड़ा, जो कि उनके टेस्ट करियर का 12वां शतक है। सिडनी में उनके बल्ले से पहली बार टेस्ट क्रिकेट में सेंचुरी आई है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।