Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Travis Head becomes fastest Australian to reach 3000 ODI runs beat Steve Smith
ट्रैविस हेड ने तोड़ डाला स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड, इस मामले में बने ऑस्ट्रेलिया के पहले बल्लेबाज

ट्रैविस हेड ने तोड़ डाला स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड, इस मामले में बने ऑस्ट्रेलिया के पहले बल्लेबाज

संक्षेप:

ट्रैविस हेड ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ट्रैविस हेड ने इस मामले में स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है। ट्रैविस हेड का बल्ला भारत के खिलाफ आग उगलता है।

Sat, 25 Oct 2025 09:51 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबा ट्रैविस हेड ने सिडनी में भारत के खिलाफ जारी तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में जैसे ही 22 रन बनाए, वैसे ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ट्रैविस हेड ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। ट्रैविस हेड ने इस मामले में दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है। ट्रैविस हेड का बल्ला भारत के खिलाफ आग उगलता है और सिडनी में भी ऐसा तेजी से 22 रन पूरे करके हेड ने अपने 3000 वनडे रन पूरे किए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ट्रैविस हेड ने 76वीं पारी में 3000 रन वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड स्टीव स्मिथ के नाम दर्ज था, जिन्होंने 79 पारियों में ऑस्ट्रेलिया के लिए 3000 रन पूरे किए थे। 80 पारियों में माइकल बेवन और जॉर्ज बेली ने ये करिश्मा किया था और डेविड वॉर्नर 81 पारियों में 3000 ODI रनों तक पहुंचे थे। डीन जोन्स ने 82 गेंदों में 3000 रन वनडे क्रिकेट में बनाए थे। ट्रैविस हेड सिडनी में 25 गेंदों में 29 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। वे तेजी से रन बनाने की कोशिश में थे, लेकिन मोहम्मद सिराज ने उनको चलता किया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए ODI में सबसे तेज 3000 रन (पारियों के हिसाब से)

76 - ट्रैविस हेड

79 - स्टीव स्मिथ

80 - माइकल बेवन

80 - जॉर्ज बेली

81 - डेविड वार्नर

82 - डीन जोन्स

मोहम्मद सिराज ने ट्रैविस हेड को 29 रनों के निजी स्कोर पर चलता किया। 6 चौके इस पारी में ट्रैविस हेड ने जड़े। इंटरनेशनल क्रिकेट में मोहम्मद सिराज ने 19 पारियों में 8वीं बार ट्रैविस हेड को आउट किया है। हालांकि, स्ट्राइक रेट ट्रैविस हेड का सिराज के खिलाफ दमदार रहा है। इस सीरीज में ट्रैविस हेड का बल्ला नहीं चला है, क्योंकि पहले मैच में 8 रन उनके बल्ले से आए थे और दूसरे मैच में 28 रन पर उनका विकेट गिरा था। इस मैच में 29 रन वे बना सके। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज को जीत लिया है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |