Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Travis head and Alex Carey edge out England in Adelaide Test Australia on front foot lead with 356 Runs on day 3 stumps
ट्रैविस हेड का खूंखार शतक, कैरी ने दिया भरपूर साथ; कंगारुओं को आने लगी सीरीज जीत की सुगंध

ट्रैविस हेड का खूंखार शतक, कैरी ने दिया भरपूर साथ; कंगारुओं को आने लगी सीरीज जीत की सुगंध

संक्षेप:

ट्रैविस हेड ने जड़ दिया खूंखार शतक और एलेक्स कैरी ने दिया उनका भरपूर साथ। कंगारुओं को आने लगी होगी एशेज सीरीज जीत की सुगंध, क्योंकि अब 350 से ज्यादा की लीड ऑस्ट्रेलिया के पास एडिलेड टेस्ट मैच में हो गई है।

Dec 19, 2025 12:57 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में तीसरा टेस्ट मैच एशेज सीरीज का खेला जा रहा है। इस मैच के तीन दिन का खेल समाप्त हो चुका है, लेकिन तीसरे दिन के खेल के बाद ऑस्ट्रेलिया को मैच ही नहीं, बल्कि एशेज सीरीज जीतने की सुगंध आ रही होगी। इसके पीछे का कारण ये है कि दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के पास 350 रनों से ज्यादा की बढ़त हो चुकी है और अभी मुकाबले में दो दिन का खेल बाकी है। तीसरे दिन ट्रैविस हेड ने खूंखार शतक जड़ा, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने उनका भरपूर साथ दिया, जिन्होंने पहली पारी में शतक जड़ा था और अब अर्धशतक पूरा कर चुके हैं।

ट्रैविस हेड 196 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 142 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं और 52 रन 91 गेंदों में एलेक्स कैरी ने भी बना लिए हैं। उन्होंने पहली पारी में शतक जड़ा था। पांचवें विकेट के लिए ट्रैविस हेड और एलेक्स कैरी के बीच 120 रनों से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीसरे दिन के खेल के बाद 271/4 है। ऑस्ट्रेलिया के पास 356 रनों की बढ़त हो गई है, क्योंकि 85 रन इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही बढ़त के तौर पर हासिल कर लिए थे। इसके बाद शुरुआत दूसरी पारी में अच्छी नहीं मिली, लेकिन ट्रैविस हेड ने कमाल का शतक जड़कर अपनी टीम को ड्राइविंग सीट पर बिठा दिया।

इस मुकाबले की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 371 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड की टीम 286 रन बनाकर ढेर हो गई थी। पहली पारी को देखें तो लगता है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास मैच को जीतने के लिए थोड़ी मेहनत लगेगी, लेकिन तीसरे दिन का खेल जब खत्म होता है तो कहा जा सकता है कि इंग्लैंड के लिए ये मैच भी खत्म हो गया है, क्योंकि अभी दो दिन का खेल बाकी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम आसानी से 100 रन और जोड़ लेगी तो 450 से ज्यादा का टारगेट देकर इंग्लैंड को ऑलआउट कर सकती है और सीरीज पर तीसरे मैच के बाद कब्जा कर सकती है। दो मैच इस सीरीज के मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही जीत लिए हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;