Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़TOP 5 Plyers With Most Days Spent as Number 1 in ICC ODI Batting Rankings Virat Kohli lost crown in just One Week
ICC वनडे रैंकिंग में सबसे ज्यादा दिन नंबर-1 रहने वाले टॉप 5 प्लेयर, विराट कोहली से एक हफ्ते में छिना 'ताज'

ICC वनडे रैंकिंग में सबसे ज्यादा दिन नंबर-1 रहने वाले टॉप 5 प्लेयर, विराट कोहली से एक हफ्ते में छिना 'ताज'

संक्षेप:

Virat Kohli ICC ODI Rankings: सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली से आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 का ताज छिन गया है। वह पिछले हफ्ते ही शीर्ष पर पहुंच थे।

Jan 21, 2026 04:51 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Virat Kohli ICC ODI Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा वनडे रैंकिंग जारी की है। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का सात दिन में ताज छिन गया है। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल कोहली को पछाड़कर नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं। मिचेल के खाते में फिलहाल 845 रेटिंग अंक हैं। उन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 352 रन बनाए, जिसमें दो शतक हैं। न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीती और मिचेल प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। कोहली 795 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के विरुद्ध 240 रन जोड़े, जिसमें एक शतक है और एक बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

37 वर्षीय कोहली आईसीसी वनडे बैटर्स की रैंकिंग में सबसे ज्यादा दिन नंबर-1 रहने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। वह अब तक अपने करियर में कुल 1553 दिन नंबर-1 वनडे बल्लेबाज रह चुके हैं। वह पहली बार अक्टूबर 2013 में शीर्ष पर पहुंचे थे। कोहली ने 14 जनवरी 2026 को 1404 दिनों के लंबे इंतजार के बाद रैंकिंग में बादशाहत हासिल की थी लेकिन एक हफ्ते में ताज छिन गया। बसे ज्यादा दिनों तक नंबर-1 रहने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के नाम दर्ज है। वह 2306 दिन टॉप पर थे। उनके बाद सूची में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा हैं। वह 2079 तक दिनों नंबर-1 वनडे बल्लेबाज रहे।

ये भी पढ़ें:धोनी से गिल की कप्तानी तक, कोहली की एक चीज नहीं बदली; इरफान ने बोला खरा सच

ICC वनडे बैटर्स रैंकिंग में सबसे ज्यादा दिन नंबर-1 रहे टॉप 5 प्लेयर

प्लेयर देश नंबर-1 रहने वाले दिन
विवियन रिचर्ड्स वेस्टइंडीज 2306
ब्रायन लारा वेस्टइंडीज 2079
विराट कोहली भारत 1553
माइकल बेवन ऑस्ट्रेलिया 1361
बाबर आजम पाकिस्तान 1359
ये भी पढ़ें:डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ नया इतिहास रचा, क्विंटन डिकॉक का रिकॉर्ड टूटा

बता दें कि मिचेल ने दूसरी बार वनडे में शीर्ष रैंकिंग हासिल की है। इससे पहले वह पिछले साल नवंबर में सिर्फ तीन दिन के लिए शीर्ष पर रहे थे जिसके बाद रोहित शर्मा ने उन्हें पछाड़ दिया था। मिचेल वनडे में 54 पारियों में अब तक एक भी बार शून्य पर आउट नहीं हुए हैं जिससे वह इस उपलब्धि की सर्वकालिक सूची में दूसे स्थान पर हैं। उनसे आगे केवल केपलर वेसल्स हैं जो 1983 से 1994 के बीच 105 वनडे पारियों में कभी भी शून्य पर आउट नहीं हुए। वनडे गेंदबाजी रैंकिंग के शीर्ष स्थान पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। अफगानिस्तान के स्टार राशिद खान (710 अंक) पहले स्थान पर बने हुए हैं और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (670 अंक) दूसरे नंबर पर हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |