Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़TOP 5 Players With Most Sixes in T20 World Cup History Virat Kohli lags behind in the list
T20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले टॉप 5 प्लेयर, विराट कोहली लिस्ट में लास्ट

T20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले टॉप 5 प्लेयर, विराट कोहली लिस्ट में लास्ट

संक्षेप:

T20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा ठोकने वाले टॉप 5 प्लेयर की लिस्ट में विराट कोहली अंतिम पायदान पर हैं। अब तक दो खिलाड़ी 50 या उससे अधिक छक्के लगा पाए हैं।

Feb 02, 2026 04:50 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शनिवार से आगाज होने जा रहा है। भारत और श्रीलंका टूर्नामेंट के दसवें संस्करण के संयुक्त मेजबान हैं। भारत डिफेंडिंग चैंपियन है। क्रिकेट फैंस को एक बार फिर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी। चलिए, आपको टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले टॉप 5 प्लेयर के बारे में बताते हैं। लिस्ट में दो भारतीय जबकि वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का एक-एक प्लेयर शामिल है। साल 2007 से शुरू हुए टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ दो खिलाड़ी ही 50 या उससे अधिक सिक्स लगा पाए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। वेस्टइंडीज के पूर्व घाकड़ क्रिकेटर गेल ने टूर्नामेंट में 33 मैचों में 63 सिक्स उड़ाए। वह आखिरी बार 2021 टी20 वर्ल्ड कप में खेले थे। 'हिटमैन' रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 47 मुकाबलों में 50 सिक्स लगाने का कारनामा अंजाम दिया। रोहित के नेतृत्व में भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। वह टेस्ट और टी20 इंटरनेसनल से संन्यास ले चुके हैं। इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने 35 मैचों में 43 सिक्स जड़े हैं। वह आगामी टूर्नामेंट में एक्शन में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें:बाबर आजम ने तोड़ा कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में इस मामले में बने नंबर-1

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर फेहरिस्त में चौथे नंबर हैं। उन्होंने 41 मैच खेलने के बाद 40 सिक्स उड़ाए। उन्होंने 2024 में रिटायरमेंट ले लिया। भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली लिस्ट में अंतिम पायदान पर हैं। वह 35 सिक्स के साथ पांचवे पायदान पर हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 2012 से से लेकर 2024 तक कुल 35 मैच खेले। रोहित की तरह कोहली भी टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायर हो चुके हैं। दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद सबसे छोटे फॉर्मेट को अलविदा कहा था और अब भारतीय टीम के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं।

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा ठोकने वाले टॉप 5 प्लेयर

खिलाड़ीछक्के मैच
क्रिस गेल 63 33
रोहित शर्मा 50 47
जोस बटलर 43 35
डेविड वॉर्नर 40 41
विराट कोहली 35 35
Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।