Women's T20 World Cup 2026 में मंधाना के नाम सबसे ज्यादा रन, जानिए कौन है बॉलिंग क्वीन?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Women's T20 World Cup 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में स्मृति मंधाना शीर्ष पर हैं, जबकि सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भारत की ही श्री चरणी ने शीर्ष पर कब्जा किया हुआ है।

Smriti Mandhana

Women's T20 World Cup 2026 की शुरुआत हो चुकी है। कई टीमें ऐसी हैं, जो कम से कम दो-दो मैच खेल चुकी हैं। ऐसे में कौन सी बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने में अब तक सफल हुई है और कौन सबसे ज्यादा विकेट अब तक चटकाने में सफल हुआ है? उसके बारे में जान लीजिए। खास बात ये है कि दोनों ही लिस्ट में भारत का जलवा है। सबसे ज्यादा रन भी अभी तक भारतीय बल्लेबाज ने बनाए हैं और सबसे ज्यादा विकेट भी भारतीय गेंदबाजों को मिले हैं। बल्लेबाजों में स्मृति मंधाना शीर्ष पर हैं, जबकि गेंदबाजी में श्री चरणी ने शीर्ष पर कब्जा किया हुआ है।

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भारत की ओपनर स्मृति मंधाना हैं, जिन्होंने 2 मैचों में 142 रन अब तक 71 के औसत से बनाए हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की डैनी व्याट हॉग हैं, जिन्होंने 2 पारियों में 121 रन अपनी टीम के लिए बनाए हैं। तीसरे पायदान पर भी इंग्लैंड की ही बल्लेबाज हैं। नैट साइवर ब्रंट ने 2 मैचों में 94 रन बनाए हैं। लिस्ट में चौथा नाम श्रीलंका की बल्लेबाज नीलाक्षिका सिल्वा का है, जो 2 मैचों में 93 रन बनाने में सफल हुई हैं। पांचवें पायदान पर वेस्टइंडीज शैमैनी कैम्पबेल हैं, जो एक ही पारी खेली हैं और उसमें 90 रन उन्होंने बनाए हुए हैं।

Women's T20 World Cup 2026 में सबसे ज्यादा रन (Top 5)

क्रमखिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
1स्मृति मंधाना2214271.00156.04203
2डैनी व्याट हॉग22121121.00155.13161
3नैट साइवर ब्रंट229494.00159.32101
4नीलाक्षिका सिल्वा229393.00132.8672
5शैमैनी कैम्पबेल1190--145.1673

वहीं, अगर इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप 5 गेंदबाजों की बात करें तो पहले स्थान पर भारत की श्री चरणी हैं, जिन्होंने 7 विकेट निकाले हैं। वहीं, दूसरे पायदान पर दीप्ति शर्मा हैं, जो 2 मैचों में 6 विकेट निकालने में सफल हुई हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन हैं, जो 5 विकेट अब तक दो मैचों में निकाल चुकी है। इतने ही विकेट पाकिस्तान की फातिमा सना को मिले हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया को जॉर्जिया वेरहम ने 2 मैचों में 4 सफलताएं हासिल की हैं।

Women's T20 World Cup 2026 में सबसे ज्यादा विकेट (Top 5)

क्रमखिलाड़ीमैचओवरबॉलविकेटऔसत
1श्री चरणी28.04875.71
2दीप्ति शर्मा27.04266.00
3सोफी एक्लेस्टोन28.04859.80
4फातिमा सना26.54159.80
5जॉर्जिया वेरहम24.42844.75

महिला टी20 विश्व कप 2026 में 30 लीग मैच खेले जाने हैं। इनमें से 11 मैच खेले जा चुके हैं। आने वाले मैचों में और भी ज्यादा दिलचस्पी फैंस की होगी, क्योंकि यहां से जो भी मैच होंगे, उनसे सेमीफाइनल के लिए लड़ाई शुरू हो जाएगी। अभी तक की हार-जीत ज्यादा मायने नहीं रखेंगी, लेकिन आने वाले मैचों में हार-जीत का असर सेमीफाइनल की रेस पर पड़ेगा। ऐसे में खिलाड़ियों के बल्ले से रन दबाव में आएंगे और विकेट चटकाने के लिए भी मेहनत करनी होगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।