WTC में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय; रवींद्र जडेजा दोनों लिस्ट में छाए

WTC में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय; रवींद्र जडेजा दोनों लिस्ट में छाए

संक्षेप:

रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से तबाही मचाई। बल्ले से उन्होंने 104 रनों की नाबाद पारी खेली, वहीं गेंद से चार विकेट चटकाए। इसी ऑलराउंड परफॉर्मेंस के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Oct 05, 2025 11:06 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारतीय हरफनमौला रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में बल्ले और गेंद दोनों से तबाही मचाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में तो उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। मगर उन्होंने शानदार शतक जड़ भारत को 448 के स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरी पारी में उन्होंने 4 विकेट लेकर मेहमान टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। भारत ने यह मैच पारी और 140 रनों के अंतर से जीता। रवींद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के बाद आईए एक नजर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट पर डालते हैं, गौर करने वाली बात यह है कि इन दोनों ही लिस्ट में रवींद्र जडेजा का नाम है-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
read moreये भी पढ़ें:
कौन था भारत का पहला ODI कप्तान? शुभमन गिल 28वें नंबर पर; यहां देखें पूरी लिस्ट

WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम है, मगर पंत चोट के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी सीरीज का हिस्सा नहीं है। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल के पास इस लिस्ट में नंबर-1 बनने का मौका है। जी हां, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले शुभमन गिल 2697 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। उनके ऊपर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (2716) और ऋषभ पंत (2731) हैं, हालांकि गिल अब रोहित-पंत से ज्यादा पीछे नहीं हैं। वह दिल्ली में होने वाले दूसरे टेस्ट में इन दोनों को पछाड़ सकते हैं। वहीं रवींद्र जडेजा विराट कोहली के बिल्कुल पीछे पांचवें पायदान पर हैं।

ऋषभ पंत- 2731

रोहित शर्मा- 2716

शुभमन गिल- 2697

विराट कोहली- 2617

रवींद्र जडेजा- 2505

read moreये भी पढ़ें:
IND vs PAK वुमेंस वर्ल्ड कप मैच का कब, कहां और कैसे उठाएं लुत्फ? यहां जानें

WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय

डब्ल्यूटीसी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड आर अश्विन के नाम है, वह 200 विकेट से मात्र 5 कदम दूर रह गए और 195 विकेट लेकर उन्होंने संन्यास ले लिया। जसप्रीत बुमराह लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्होंने 3 विकेट चटकाए, इसी के साथ उनके नाम कुल 173 विकेट हो गए हैं। इन दोनों के अलावा अभी तक कोई भारतीय WTC में 150 विकेट भी नहीं चटका पाया है। रवींद्र जडेजा लिस्ट में 142 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 4 विकेट चटकाए थे। वहीं मोहम्मद सिराज वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 विकेट लेकर कुल 130 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं। भारतीय टीम से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी 85 विकेट के साथ पांचवें और आखिरी नंबर पर हैं।

आर अश्विन- 195

जसप्रीत बुमराह- 173

रवींद्र जडेजा- 142

मोहम्मद सिराज- 130

मोहम्मद शमी- 85

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |