T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले टॉप 5 भारतीय, बुमराह बने नंबर-1; अश्विन को पछाड़ा

Feb 13, 2026 02:00 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले टॉप 5 भारतीयों की लिस्ट में जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन से लेकर अर्शदीप सिंह तक शामिल हैं। बुमराह ने अश्विन को पछाड़ दिया है।

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले टॉप 5 भारतीय, बुमराह बने नंबर-1; अश्विन को पछाड़ा

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ 93 रनों से ऐतिहासिक जीत हासिल की। भारतीय टीम ने दिल्ली के मैदान पर 209/9 का स्कोर खड़ा करने के बाद नामीबिया को 18.2 ओवर में 116 रनों पर ऑलआउट कर दिया। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने तीन शिकार किए। हार्दिक पांडया और अक्षर पटेल ने दो-दो जबकि अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट चटकाया। बुमराह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर के स्पले में महज 20 रन दिए रूबेन ट्रम्पेलमैन (6) का शिकार किया। उन्होंने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

अश्विन को पछाड़कर बुमराह बने नंबर-1

दरअसल, बुमराह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फंकने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। वह अब तक टूर्नामेंट में 19 मैच खेलने के बाद 237 डॉट गेंद डाल चुके हैं। स्टार पेसर बुमराह नेरविचंद्रन अश्विन को पछाड़कर नंबर-1 का ताज अपने नाम किया। भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अश्विन ने टी20 वर्ल्ड कप में 24 मुकाबलों में 235 डॉट गेंद फेंकी। अश्विन का टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी खतरे में है। उन्होंने 33 विकेट झटके। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 वर्ल्ड कप में 16 मैचों में 30 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उनके बाद बुमराह (27 विकेट) हैं।

T20 WC में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले टॉप 5 भारतीय

237 गेंद - जसप्रीत बुमराह

235 गेंद - रविचंद्रन अश्विन

218 गेंद - रवींद्र जडेजा

175 गेंद - हार्दिक पांड्या

168 गेंद - अर्शदीप सिंह

भारत ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत

मैच की बात करें सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और हार्दिक पांड्या के तूफानी अर्धशतक के बाद वरुण चक्रवर्ती के फिरकी के जादू से भारत ने नामीबिया को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। यह भातर की टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। ईशान ने 24 गेंदों में पांच छक्के और छह चौकों की मदद से 61 रन बनाए। हार्दिक ने 28 गेंदों में 52 रन बटोरे, जिसमें चार छक्के और चार चौके) हैं। वहीं, नामीबिया की ओर से सलामी बल्लेबाज लॉरेन स्टीनकैंप (29) और जेन फ्राइलिंक (22) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया। टीम ने अपने अंतिम आठ विकेट सिर्फ 30 रन जोड़कर गंवाए। भारतीय टीम अब अपना अगला मैच 15 फरवरी को कोलंबो में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी जिस पर सभी की नजरें टिकी होंगी।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।