T20I इतिहास में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले टॉप 5 प्लेयर, फिन एलन जैसा कारनामा कोई नहीं कर सका

Mar 04, 2026 11:21 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में ऐतिहासिक सेंचुरी ठोकी। उनके शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बनाई।

T20I इतिहास में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले टॉप 5 प्लेयर, फिन एलन जैसा कारनामा कोई नहीं कर सका

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में तूफानी शतक ठोका। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 33 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। उनके बल्ले से 10 चौके और आठ छक्के निकले। एलन की पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 170 का टारगेट 12.5 ओवर में आसानी से चेज करते हुए 9 विकेट से जीत हासिल की और फाइनल में जगह बनाई। एलन ने टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक ठोकने का कमाल किया है। उन्होंने क्रिस गेल का 10 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गेल ने 2016 में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के सामने 47 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। एलन ने टी20 इंटरनेशनल इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप 5 प्लेयर की लिस्ट में भी एंट्री कर ली है।

एलन जैसा कारनामा कोई नहीं कर सका

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2014 में साइप्रस के विरुद्ध 27 गेंदों में सैकड़ा बनाया था। उनके बाद तुर्किए के मुहम्मद फहद हैं। फहद ने 2015 में बुल्गारिया के खिलाफ 29 गेंदों में शतक बनाया था। हालांकि, टॉप 5 लिस्ट में एलन जैसा कारनामा कोई नहीं कर सका। एलन ने जहां सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले और साउथ अफ्रीका जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी के सामने तूफानी सैकड़ा जमाया वहीं लिस्ट में शामिल अन्य खिलाड़ियों ने कमजोर टीमों के खिलाफ आतिशी शतक लगाए। ऐसे में एलन के शतक की अहमियत बाकियों से कहीं ज्यादा है। वह T20I में संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक लगाने वाले फुल मेंबर प्लेयर हैं।

T20I इतिहास में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले टॉप 5 प्लेयर

27 - साहिल चौहान (एस्टोनिया) बनाम साइप्रस, एपिस्कोपी, 2024

29 - मुहम्मद फहद (तुर्किए) बनाम बुल्गारिया, सोफिया, 2025

33 - फिन एलन (न्यूजीलैंड) बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता, 2026

33 - जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (नामीबिया) बनाम नेपाल, कीर्तिपुर, 2024

33 - सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) बनाम गाम्बिया, नैरोबी, 2024

एलन और सीफर्ट ने बैकुफट पर धकेला

मैच की बात करें तो मिचेल सेंटनेर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम ने टॉस जीतने के बाद बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए साउथ अफ्रीका को आठ विकेट पर 169 रन पर रोक दिया। ऑफ स्पिनर कोल मैकोंची (एक ओवर में नौ रन देकर दो विकेट) और बाएं हाथ के स्पिनर रचिन रविंद्र (चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट) ने कहर बरपाती हुई गेंदबाजी करके साउथ अफ्रीका के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। जवाब में एलन और टिम सीफर्ट (33 गेंद में 58 रन) ने 117 रन की साझेदारी की और साउथ अफ्रीका को बैकफुट पर धकेल दिया। एलेन और सीफर्ट ने पावरप्ले के छह ओवरों में 84 रन बना डाले थे। एलन ने पहला पचासा 19 गेंद जबकि दूसरा 14 गेंद में पूरा किया। भारत अगर गुरुवार को इंग्लैंड को हरा देता है तो फाइनल पिछले साल की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल का दोहराव होगा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।