UPT20 लीग में जीशान अंसारी को मिले सबसे ज्यादा विकेट, जानिए किस नंबर पर रहे भुवनेश्वर कुमार

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

UPT20 लीग में जीशान अंसारी को सबसे ज्यादा 25 विकेट इस सीजन मिले, जबकि सबसे अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार किस पायदान पर रहे? ये जान लीजिए। उत्तर प्रदेश की टी20 लीग का समापन 6 सितंबर को हो गया। 

Bhuvneshwar Kumar UPT20 League
भुवनेश्वर कुमार यूपी टी20 लीग में

UPT20 League 2026 का समापन रविवार 6 सितंबर को हो गया। मेरठ मेवरिक्स और लखनऊ फालकन्स के बीच खिताबी मैच खेला गया, जिसमें रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ की टीम को जीत मिली। वहीं, भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट के समापन के बाद आप जान लीजिए कि किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट निकाले, जबकि अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस टी20 लीग में किस स्थान पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में रहे।

यूपी टी20 लीग में जीशान अंसारी का जलवा देखने को मिला, जो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सीजन आईपीएल में भी खेले थे। जीशान अंसारी ने यूपी टी20 लीग में 10 मैचों में 25 विकेट निकाले और सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने। 11 मैचों में 24 विकेट के साथ अभिनंदन सिंह दूसरे स्थान पर रहे, जो इस सीजन आरसीबी के लिए खेले थे। तीसरे पायदान पर शिवा सिंह का नाम आता है, जिन्होंने 12 मैचों में 16 विकेट निकाले। आप अंतर देख सकते हैं कि दूसरे और तीसरे पायदान वाले खिलाड़ियों की विकेटों की संख्या में कितना फासला है।

भुवनेश्वर कुमार ने कितने विकेट चटकाए?

इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट निकालने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे पायदान पर अटल बिहारी राय हैं, जिन्होंने 11 मैचों में 15 विकेट निकाले, जबकि लखनऊ फालकन्स टीम के कप्तान और भारत के दिग्गज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। भुवी ने 11 मैचों में 14 विकेट निकाले। अजय कुमार को भी 14 ही विकेट मिले, जबकि कार्तिक सिद्धू ने 13 विकेट निकाले और वे 7वें स्थान पर थे। 8वें स्थान पर विजय यादव, 9वें स्थान पर यश गर्ग और 10वें नंबर पर नमन तिवारी रहे। विजय, यश और नमन को भी 13-13 विकेट ही मिले, लेकिन इनमें सबसे अच्छा इकॉनमी रेट सीजन में सिद्धू का रहा।

UPT20 League में सबसे ज्यादा विकेट

1. जीशान अंसारी - 25 विकेट

2. अभिनंदन सिंह - 24 विकेट

3. शिवा सिंह - 16 विकेट

4. अटल बिहारी राय - 15 विकेट

5. भुवनेश्वर कुमार - 14 विकेट

6. अजय कुमार - 14 विकेट

7. कार्तिक सिद्धू - 13 विकेट

8. विजय यादव - 13 विकेट

9. यश गर्ग - 13 विकेट

10. नमन तिवारी - 13 विकेट

भुवनेश्वर कुमार अभी के लिए टीम से बाहर हैं, लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने आईपीएल 2026 में किया था और अब इस टी20 लीग में किया है, उसे देखकर लगता है कि सिलेक्टर्स एक बार को उनके बारे में सोच सकते हैं। अगर उन्होंने डोमेस्टिक सीजन में अच्छा किया तो निश्चित तौर पर उन्हें स्कीम ऑफ थिंग्स में शामिल किया जा सकता है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़UPT20 लीग में जीशान को मिले सबसे ज्यादा विकेट, जानिए किस नंबर पर रहे भुवनेश्वर