ब्रॉड-बटलर ने चुने 21वीं सदी के टॉप 10 टेस्ट गेंदबाज, लिस्ट में एक भारतीय; मुरलीधरन को लेकर चौंकाया

लाइव हिन्दुस्तान
share

स्टुअर्ट ब्रॉड और जोस बटलर ने अपनी पसंद के अनुसार 21वीं सदी के टॉप 10 टेस्ट गेंदबाजों को रैंक किया है। दोनों ने पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के किसी गेंदबाज को लिस्ट में शामिल नहीं किया।

 Top 10 Test bowlers of the 21st century rank By Stuart Broad and Jos Buttler
स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, मिचेल स्टार्क और मुथैया मुरलीधरन (फाइल फोटो)

इंग्लैंड के पूर्व पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड और विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने पसंदीदा 21वीं सदी के टॉप 10 टेस्ट गेंदबाज चुने हैं। ब्रॉड और बटलर ने पहले अपनी-अपनी ड्राफ्ट लिस्ट बनाई और फिर चर्चा करके दस गेंदबाजों को रैंक किया। दोनों ने मिलकर जो कम्बाइंड लिस्ट तैयारी की, उसमें ऑस्ट्रेलिया के चार, साउथ अफ्रीका के तीन जबकि भारत, इंग्लैंड और श्रीलंका का एक-एक गेंदबाज है। ब्रॉड और बटलर ने न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल जॉन्सन, पाकिस्तान के शोएब अख्तर, भारत के अनिल कुंबले और आर अश्विन का जिक्र किया लेकिन लिस्ट में शामिल नहीं किया।

जसप्रीत बुमराह को इस नंबर पर रखा

बटलर और ब्रॉड ने 21वीं सदी के टॉप 10 टेस्ट गेंदबाजों की लिस्ट में शेन वॉर्न को नंबर-1 पर रैंक किया है। ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर वॉर्न ने 145 टेस्ट खेले और 708 विकेट लिए। वह सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वालों में दूसरे पायदान पर हैं। कम्बाइंड लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 188 टेस्ट में 704 शिकार किए। बटलर और ब्रॉड ने भारत के धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह तीसरे नंबर पर रखा है। 32 वर्षीय बुमराह ने अब तक 52 टेस्ट में 234 विकेट हासिल किए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा को चौथे स्थान पर रैंक किया गया। उन्होंने 124 अपने करियर में 124 टेस्ट खेले और 563 विकेट झटके। मैकग्रा के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और पेसर पैट कमिंस हैं। कमिंस ने 75 टेस्ट में 326 शिकार किए हैं।

मुथैया मुरलीधरन को लेकर चौंकाया

श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 133 टेस्ट मैचों में 800 शिकार किए। हालांकि, बटलर और ब्रॉड ने सभी को चौंकाते हुए मुरलीधरन को लिस्ट में छठे नंबर पर रखा। उनके बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन हैं। स्टेन ने 93 टेस्ट मुकाबलों में 439 विकेट चटकाए। साउथ अफ्रीका के स्टार पेसर कगिसो रबाडा आठवें नंबर पर हैं। रबाडा ने अभी तक 73 टेस्ट में 340 विकेट लिए हैं। उनके बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर शॉन पोलक हैं, जिन्होंने 108 टेस्ट में 421 शिकार किए। बटलर और ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक पेसर मिचेल स्टार्क को दसवें नंबर पर रैंक किया। स्टार्क 108 में 448 लिकेट ले चुके हैं। वह टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में अभी दसवें पायदान पर हैं।

ब्रॉड-बटलर द्वारा चुने गए 21वीं सदी के टॉप 10 टेस्ट गेंदबाज

1. शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)

2. जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)

3. जसप्रीत बुमराह (भारत)

4. ग्लेन मैकग्रा (ऑस्ट्रेलिया)

5. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)

6. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)

7. डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका)

8. कगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका)

9. शॉन पोलक (साउथ अफ्रीका)

10. मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ब्रॉड-बटलर ने चुने 21वीं सदी के टॉप 10 टेस्ट गेंदबाज, लिस्ट में एक भारतीय