रोहित शर्मा की नजरें इंजमाम उल हक के रिकॉर्ड पर, क्या विराट कोहली कर पाएंगे ये कमाल?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ धमाल मचाने पर है। 3 मैच की इस सीरीज में उनकी नजरें पाकिस्तान के इंजमाम उल हक का रिकॉर्ड तोड़ने पर होगी। यह रिकॉर्ड है वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का। हिटमैन फिलहाल 8वें नंबर पर है।

Virat Kohli and Rohit Sharma

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज मंगलवार, 14 जुलाई से होने जा रहा है। इस सीरीज के दौरान हर किसी की नजरें एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहने वाली है। हिटमैन ने अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी सीरीज खेली थी, मगर विराट कोहली चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान उनके पैर में चोट लगी थी, जिस वजह से वह अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। कोहली ने भारत के लिए आखिरी वनडे जनवरी में खेला था। अब 6 महीने बाद रो-को की जोड़ी एक साथ धमाल मचाते हुए नजर आएंगी। इस दौरान इन दोनों की नजरें वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ऊपर की ओर कदम बढ़ाने पर होगी।

रोहित शर्मा इंजमाम उल हक का रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में फिलहाल 8वें पायदान पर हैं। 285 मैचों की 277 पारियों में 48.83 की औसत और 92.97 के स्ट्राइक रेट के साथ 11720 रन बनाए हैं। उनके नाम इस दौरान 62 अर्धशतक और 33 शतक दर्ज हैं।

रोहित शर्मा के ठीक ऊपर इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक हैं, जिनके नाम वनडे क्रिकेट में 11739 रन दर्ज हैं।

हिटमैन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 20 रन बनाते ही इंजमाम को पछाड़ 7वें नंबर पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद उनके टारगेट पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने होंगे जो 12650 रनों के साथ 6ठे पायदान पर हैं।

टॉप-5 में जगह बनाने के लिए रोहित शर्मा को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। श्रीलंका के सनथ जयसूर्या 13430 रनों के साथ फिलहाल 5वें पायदान पर हैं। रोहित और जयसूर्या के बीच 1710 रनों का अंतर है।

विराट कोहली की नजरें 15000 वनडे रन पर

रन मशीन के नाम से मशहूर भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली फिलहाल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। 311 मैचों की 299 पारियों में उन्होंने 58.71 की औसत के साथ 14797 रन बनाए हैं। किंग कोहली 15 हजार रन के आंकड़े से 203 रन दूर हैं। विराट कोहली का बल्ला चला तो वह इसी सीरीज में यह मुकाम हासिल कर लेंगे।

विराट कोहली अगर ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो वह वनडे क्रिकेट के इतिहास 15 हजार रन का आंकड़ा छूने वाले मात्र दूसरे बल्लेबाज बनेंगे।

सचिन तेंदुलकर सबसे अधिक 18426 रनों के साथ लिस्ट में टॉप पर हैं।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज-

सचिन तेंदुलकर18426
विराट कोहली14797
कुमार संगाकारा14234
रिकी पोंटिंग13704
सनथ जयसूर्या13430
महेला जयवर्धने12650
इंजमाम उल हक11739
रोहित शर्मा11720
जैक कैलिस11579
सौरव गांगुली11363
Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।