
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 10 प्लेयर, हार्दिक ने तो गर्दा उड़ा दिया
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट में हार्दिक पांड्या और देवदत्त पडिक्कल भी शामिल हैं। शीर्ष पर केरल का बल्लेबाज रहा।
विजय हाजरे ट्रॉफी 2025-26 का समापन हो चुका है। विदर्भ ने फाइनल में सौराष्ट्र को 38 रन से शिकस्त दी। विदर्भ ने अथर्व तायडे (128) के शतक के दम पर 317 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में सौराष्ट्र की टीम 48.5 ओवर में 279 रन पर सिमट गई। सौराष्ट्र ने 30 रन पर दो विकेट गिरने के बावजूद काफी देर तक संघर्ष किया। विदर्भ ने पहली बार 50 ओवर फॉर्मेट का घरेलू टूर्नामेंट अपने नाम किया है। टूर्नामेंट में जमकर छक्कों की बरसात हुई। चलिए, आपको बताते हैं कि विजय हाजरे ट्रॉफी के इस संस्करण में सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की टॉप 10 लिस्ट में कौन-कौन शामिल?
केरल का खिलाड़ी शीर्ष पर रहा
केरल के 32 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद ने विजय हाजरे ट्रॉफी 2025-26 में सबसे अधिक छक्के ठोकने का कारनामा किया। उन्होंने सात मुकाबलों में कुल 29 हवाई फायर किया। दूसरे नंबर पर रवि सिंह हैं, जिन्होंने रेवले के लिए मैच खेलने के बाद 22 सिक्स उड़ाए। मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान ने 6 मुकाबलों में 21 सिक्स जमाए। वह चोटिल होने के कारण कर्नाटक के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में नहीं खेले थे। मुंबई को कर्नाटक के हाथों हार मिली थी। कर्नाटक का हिस्सा देवदत्त पडिक्कल ने 9 मैचों में 21 छक्के लगाए। कर्नाटक को सेमीफाइनल में विदर्श ने मात दी थी।
हार्दिक पांड्या ने तो गर्दा उड़ा दिया
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने विजय हाजरे ट्रॉफी में बदौड़ा के लिए सिर्फ दो मैच खेले लेकिन गर्दा उड़ा दिए। हार्दिक ने कुल 20 छक्के ठोके। उन्होंने एक शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी खेली थी। केरल के रोहन कुन्नुमल ने सात मैचों 20 हवाई फायर किए। दिल्ली की ओर से खेलने वाले युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने आठ मुकाबलों में 18 सिक्स जमाए। हैदराबाद का हिस्सा अमन राव ने चार मैचों में 17 सिक्स जड़े। उन्होंने टूर्नामेंट में दोहरा शतक लगाया। फेहरिस्त में अमन मोखाड़े दसवें स्थान पर हैं। विदर्भ के लिए खेलने वाले मोखाड़े ने 10 मुकाबलों में 17 छक्के उड़ाए।
विजय हाजरे ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 10 प्लेयर
विष्णु विनोद (केरल) सात मैच, 28 छक्के
रवि सिंह (रेलवे) पांच मैच, 22 छक्के
सरफराज खान (मुंबई) छह मैच, 21 छक्के
देवदत्त पडिक्कल (कर्नाटक) नौ मैच, 21 छक्के
हार्दिक पांड्या (बड़ौदा) दो मैच, 20 छक्के
रोहन कुन्नुमल (केरल) सात मैच, 20 छक्के
ध्रुव जुरेल (उत्तर प्रदेश) सात मैच, 18 छक्के
प्रियांश आर्य (दिल्ली) आठ मैच, 18 छक्के
अमन राव (हैदराबाद) चार मैच, 17 छक्के
अमन मोखाड़े (विदर्भ) दस मैच, 17 छक्के

लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय





