विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज; जीशान अंसारी प्रिंस यादव जैसे IPL स्टार का जलवा

Jan 19, 2026 04:29 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का समापन हो चुका है। इस पूरे घरेलू सत्र में गेंदबाजों का बोलबाला रहा, जिन्होंने अपनी सटीक लाइन-लेंथ से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में सौराष्ट्र के अंकुर पनवार शीर्ष पर रहे। टॉप-10 की लिस्ट देखिए।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज; जीशान अंसारी प्रिंस यादव जैसे IPL स्टार का जलवा

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का समापन बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस 1 मैदान पर विदर्भ और सौराष्ट्र के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। इस पूरे घरेलू सत्र में गेंदबाजों का बोलबाला रहा, जिन्होंने अपनी सटीक लाइन-लेंथ से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में सौराष्ट्र के अंकुर पनवार शीर्ष पर रहे। पनवार ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपनी धारदार गेंदबाजी को बरकरार रखा और 10 मैचों में सर्वाधिक 25 विकेट अपने नाम किए। उनकी सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 27 रन देकर 5 विकेट लेने का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 21.32 के शानदार औसत से विकेट चटकाए।

दूसरे और तीसरे पायदान पर आंध्र प्रदेश के पीवीएसएन राजू और उत्तर प्रदेश के जीशान अंसारी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। राजू ने मात्र 7 मुकाबलों में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया और 21 विकेट झटके, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/44 रहा। उनका गेंदबाजी औसत 16.00 का रहा, जो टॉप-10 में सर्वश्रेष्ठ में से एक है। वहीं, आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में खेलने वाले स्पिनर जीशान अंसारी ने 8 मैचों में 21 विकेट लेकर उत्तर प्रदेश की टीम को मजबूती दिलाई और मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। जीशान ने 4.62 की किफायती इकोनॉमी रेट से रन दिए और 29 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ स्पैल रहा।

टूर्नामेंट में विदर्भ के गेंदबाजों का भी जलवा देखने को मिला। यश ठाकुर ने विदर्भ के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मैचों में 19 विकेट अपने नाम किए, जिसमें उनका बेस्ट 4/50 रहा। आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का अहम हिस्सा और दिल्ली के उभरते सितारे प्रिंस यादव ने भी अपनी गति और मिश्रण से प्रभावित किया और 8 मैचों में 18 विकेट चटकाए। प्रिंस का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/28 रहा, जबकि उनकी इकोनॉमी 5.16 की रही। इसी कड़ी में विदर्भ के ही नचिकेत भुते ने भी अपनी छाप छोड़ी और 9 मैचों में 18 विकेट झटके। भुते ने 51 रन देकर 4 विकेट लेने का कारनामा किया और अपनी टीम को सेमीफाइनल तथा फाइनल तक पहुंचाने में मदद की।

टॉप-10 की इस सूची में अंतिम चार स्थानों पर वासुकि कौशिक, रामकृष्ण घोष, अभिलाष शेट्टी और अनुभवी चेतन सकारिया का कब्जा रहा। गोवा के वासुकि कौशिक ने 7 मैचों में 17 विकेट लिए। वहीं, महाराष्ट्र के रामकृष्ण घोष ने 7 मैचों में 17 विकेट लेकर तहलका मचाया। 7/42 का आंकड़ा टूर्नामेंट का उनका सबसे बेहतरीन व्यक्तिगत स्पैल रहा। कर्नाटक के अभिलाष शेट्टी ने भी 7 मैचों में 17 विकेट हासिल किए, जबकि सौराष्ट्र के प्रमुख गेंदबाज और आईपीएल स्टार चेतन सकारिया ने 8 मैचों में 17 विकेट लेकर सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया। सकारिया का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/60 रहा, जिसने सौराष्ट्र की गेंदबाजी इकाई को काफी मजबूती प्रदान की।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26: सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज

1. अंकुर पनवार (सौराष्ट्र): 10 मैच, 25 विकेट (बेस्ट: 5/27)

2. पीवीएसएन राजू (आंध्र प्रदेश): 7 मैच, 21 विकेट (बेस्ट: 5/44)

3. जीशान अंसारी (उत्तर प्रदेश): 8 मैच, 21 विकेट (बेस्ट: 4/29)

4. यश ठाकुर (विदर्भ): 9 मैच, 19 विकेट (बेस्ट: 4/50)

5. प्रिंस यादव (दिल्ली): 8 मैच, 18 विकेट (बेस्ट: 3/28)

6. नचिकेत भुते (विदर्भ): 9 मैच, 18 विकेट (बेस्ट: 4/51)

7. वासुकि कौशिक (गोवा): 7 मैच, 17 विकेट (बेस्ट: 4/40)

8. रामकृष्ण घोष (महाराष्ट्र): 7 मैच, 17 विकेट (बेस्ट: 7/42)

9. अभिलाष शेट्टी (कर्नाटक): 7 मैच, 17 विकेट (बेस्ट: 4/57)

10.चेतन सकारिया (सौराष्ट्र): 8 मैच, 17 विकेट (बेस्ट: 4/60)

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।