T20I में सबसे ज्यादा विकेट; राशिद खान 200 विकेट के साथ नंबर-1, अर्शदीप सिंह आज कर सकते हैं कमाल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

T20I में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में राशिद खान पहले पायदान पर हैं। वह इस फॉर्मेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने हैं। टॉप-10 में मौजूद अर्शदीप सिंह भी आज कमाल कर सकते हैं।

Most Wickets in T20I
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिदा खान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मात्र 1 विकेट लेकर कमाल कर दिया। इस एक विकेट के साथ उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने विकेटों का दोहरा शतक पूरा किया। वह T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने। ऐसे में आज हम आपके लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट लेकर आए हैं। इस लिस्ट में एकमात्र भारतीय अर्शदीप सिंह मौजूद हैं, जो आज न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में कमाल कर सकते हैं। अर्शदीप के नाम फिलहाल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 149 विकेट दर्ज हैं। अगर आज वह एक विकेट चटकाते हैं तो वह इस फॉर्मेट में 150 विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों के क्लब में शामिल हो जाएंगे, साथ ही वह 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय भी बनेंगे।

अर्शदीप सिंह बतौर तेज गेंदबाज रच सकते हैं इतिहास

27 वर्षीय अर्शदीप ऑकलैंड में एक शिकार करते ही T20I में 100 से कम पारियों में 150 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे। अब तक यह कमाल सिर्फ दो स्पिनर ही कर पाए हैं। श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने 90 पारियों जबकि अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने 92 पारियों में 150 विकेट कंप्लीट किए थे। टी20 इंटरनेशनल में अभी तक सिर्फ 9 गेंदबाज ही 150 या उससे अधिक शिकार कर पाए हैं। राशिद के नाम इस फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड दर्ज है।

प्लेयर्सविकेट
राशिद खान200
आदिल रशिद171
एहसान खान165
ईश सोढ़ी165
टिम साउदी164
वानिंदु हसरंगा163
मुस्ताफिजुर रहमान163
एडम जैंपा153
शाकिब अल हसन149
मिचेल सेंटरन149
अर्शदीप सिंह149

मिचेल सेंटनर भी 150 विकेट के आंकड़े से एक कदम पर

अर्शदीप सिंह की तरह न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर भी 150 T20I विकेट के क्लब में शामिल होने से मात्र 1 विकेट दूर है। भारत के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज में सेंटनर अभी तक 3 मुकाबलों में सबसे अधिक 7 विकेट चटका चुके हैं। आज अगर वह एक और विकेट चटकाते हैं तो वह भी इस फॉर्मेट में 150 विकेट पूरे कर लेंगे।

भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 ऑकलैंड में खेला जाना है। सीरीज के पहले तीन मैच जीतकर श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में आज टीम मैनेजमेंट की नजरें बेंच गर्म कर रहे खिलाड़ियों को मौका देने पर होगी। देखने वाली बात यह भी होगी कि अगर ईशान किशन फिट होते हैं तो क्या वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में मौका मिलेगा या नहीं। पिछले मुकाबले में वैभव ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए 45 रनों की धुआंधार पारी खेली थी और टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दिलाई थी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़T20I में सबसे ज्यादा विकेट; राशिद खान नंबर-1, अर्शदीप सिंह आज कर सकते हैं कमाल