Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़top 10 batters with the most runs in the history of the T20 World Cup Rohit sharma virat Kohli leading the list
टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के टॉप-10 बैटर, रोहित-कोहली का जलवा

टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के टॉप-10 बैटर, रोहित-कोहली का जलवा

संक्षेप:

पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन 2007 में हुआ था और आखिरी बार 2024 में। 2007 से लेकर 2024 तक के टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई रिकॉर्ड बने और टूटे हैं। ऐसे में आज हम आपको टी-20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं।

Jan 23, 2026 05:04 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का इतिहास ज्यादा पुराना ना हो, लेकिन इसके अब तक 9 एडिशन खेले जा चुके हैं और यह इसका 10वां संस्करण होगा। पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन 2007 में हुआ था और आखिरी बार 2024 में। 2007 से लेकर 2024 तक के टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई रिकॉर्ड बने और टूटे हैं। ऐसे में आज हम आपको टी-20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास 2007 से लेकर 2024 तक के सफर में दुनिया भर के कई महान खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी है, लेकिन विराट कोहली और रोहित शर्मा शीर्ष दो स्थानों पर मजबूती से काबिज हैं। इस वैश्विक प्रतियोगिता के इतिहास में अब तक केवल चार ही बल्लेबाज 1000 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रहे हैं।

विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 2012 से 2024 के बीच 35 मैचों की 33 पारियों में 1292 रन बनाए हैं। उनका 58.72 का औसत इस सूची के टॉप-10 बल्लेबाजों में सबसे शानदार है और उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 15 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनके ठीक पीछे पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने 2007 से 2024 के बीच रिकॉर्ड 47 मैच खेलते हुए 1220 रन अपने नाम किए हैं। रोहित के नाम टूर्नामेंट में 50 छक्के दर्ज हैं, जो किसी भी भारतीय द्वारा सर्वाधिक हैं।

अन्य दिग्गजों की बात करें तो श्रीलंका के महेला जयवर्धने (1016 रन) और इंग्लैंड के जोस बटलर (1013 रन) भी 1000 रनों के क्लब में शामिल हैं। जयवर्धने ने जहां एक शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं, वहीं बटलर ने 147.23 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट से रन बटोरे हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल इस सूची में छठे स्थान पर हैं, लेकिन उनके नाम टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक 2 शतक और 63 छक्के लगाने का अटूट रिकॉर्ड आज भी कायम है। इस सूची में डेविड वार्नर (984), तिलकरत्ने दिलशान (897) और शाकिब अल हसन (853) जैसे दिग्गजों ने भी अपनी जगह बनाई है।

टी-20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज:

1. विराट कोहली (भारत): 1292 रन (35 मैच, 2012-2024)

2. रोहित शर्मा (भारत): 1220 रन (47 मैच, 2007-2024)

3. महेला जयवर्धने (श्रीलंका): 1016 रन (31 मैच, 2007-2014)

4. जोस बटलर (इंग्लैंड): 1013 रन (35 मैच, 2012-2024)

5. डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया): 984 रन (41 मैच, 2009-2024)

6. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज): 965 रन (33 मैच, 2007-2021)

7. तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका): 897 रन (35 मैच, 2007-2016)

8. शाकिब अल हसन (बांग्लादेश): 853 रन (43 मैच, 2007-2024)

9. केन विलियमसन (न्यूजीलैंड): 727 रन (29 मैच, 2012-2024)

10. एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका): 717 रन (30 मैच, 2007-2016)

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।