
ODI रैंकिंग्स में सबसे ज्यादा दिनों तक नं.-1 रहने वाले टॉप-10 बैटर, कोहली से आगे बाबर आजम
विराट कोहली अब आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में सबसे ज्यादा दिनों तक नंबर वन रहने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली का नाम दुनिया के उन टॉप-10 बल्लेबाजों में भी शामिल हो गया है जो आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में सबसे ज्यादा दिनों तक नंबर वन पर रहे हैं। विराट इस सूची में 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विराट कोहली के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने वनडे क्रिकेट में चार साल बाद फिर से शीर्ष पर कब्जा जमा लिया है। विराट कोहली कई बार वनडे क्रिकेट में नंबर वन की पोजीशन पर रहे हैं। मौजूदा समय में वे शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने करियर में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। वे अब वनडे क्रिकेट में आईसीसी रैंकिंग्स में सबसे ज्यादा दिनों तक नंबर वन रहने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली का नाम दुनिया के उन टॉप-10 बल्लेबाजों में भी शामिल हो गया है जो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा दिनों तक नंबर वन आईसीसी रैंकिंग्स में रहे हैं। विराट इस सूची में 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा दिनों तक नंबर वन की पोजीशन पर राज करने वाले खिलाड़ी वेस्ट इंडीज के विवियन रिचर्ड्स हैं। उनका वनडे आईसीसी रैंकिंग्स में लंबे समय तक एकछत्र राज रहा। सर विवियन ने कुल 2306 दिनों तक आईसीसी की वनडे रैंकिंग्स में नंबर वन की पोजीशन पर कब्जा बनाए रखा। इस सूची में दूसरे नंबर पर फिर एक वेस्टइंडीज के खिलाड़ी का ही नाम आता है और वह नाम है ब्रायन लारा का। लारा 2079 दिनों तक नंबर वन की पोजीशन पर बने रहे। 1361 दिनों के साथ माइकल बेवन इस सूची में तीसरे जबकि पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम 1359 दिनों के साथ चौथे स्थान पर हैं। एबी डिविलियर्स ने 1356 दिनों तक वनडे क्रिकेट में राज किया और वे इस सूची में 5वें स्थान पर हैं। 1161 दिनों के साथ डीन जोन्स छठे, कीथ फ्लेचर 1101 के साथ 7वें और हाशिम अमला 1047 दिनों के साथ 8वें नंबर पर हैं। सूची में 9वें स्थान पर ग्रेग चैपल 998 दिनों के साथ नौवें और विराट कोहली 825 दिनों के साथ 10वें स्थान पर हैं।
विराट कोहली भले ही सबसे ज्यादा दिनों तक आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में नंबर वन पर रहने वाले भारतीय बल्लेबाज रहे हों, लेकिन दुनिया के क्रिकेटरों की तुलना में वे इस सूची में फिसड्डी और 10वीं पोजीशन पर हैं। खास बात यह है कि आधुनिक युग के सक्रिय बल्लेबाजों में बाबर आजम विराट कोहली से आगे नजर आते हैं। एक तरफ जहां बाबर आजम 1359 दिनों तक नंबर वन रहने के साथ सूची में चौथे स्थान पर खुद को स्थापित किया है, वहीं कोहली सिर्फ 825 दिनों तक ही दुनिया के नंबर वन वनडे बल्लेबाज रहे हैं। हालांकि, मौजूदा फॉर्म की बात करें तो विराट कोहली बाबर आजम से बेहतर खेल रहे हैं और अपने नाम एक से बढ़कर एक बड़ कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं।
ODI रैंकिंग्स में सबसे ज्यादा दिनों तक नं.-1 रहने वाले टॉप-10 बैटर्स की लिस्ट
1.विवियन रिचर्स- 2306 दिन
2.ब्रायन लारा-2079 दिन
3.माइकल बेवन- 1361 दिन
4.बाबर आजम-1359 दिन
5.एबी डिबिलियर्स- 1356 दिन
6.डीन जोन्स-1161 दिन
7.कीथ फ्लेट्चर-1101 दिन
8.हाशिम अमला-1047 दिन
9.ग्रेग चैपल-998 दिन
10.विराट कोहली-825*






