न्यूजीलैंड की T20 टीम में टॉम लैथम की वापसी, कप्तानी भी करेंगे; 3 नए खिलाड़ियों को भी मिला मौका
साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम के पहले तीन मैचों में कप्तानी मिचेल सैंटनर करेंगे और फिर टॉम लैथम कमान संभालेंगे।

न्यूजीलैंड की टी20 टीम में दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम की वापसी हो गई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में शामिल रहे कई खिलाड़ियों को मौका दिया है, लेकिन कुछ को टीम में जगह नहीं दी गई है। तीन नए खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है। रविवार 15 मार्च से माउंट मॉन्गनुई में इस सीरीज की शरुआत हो रही है।
अप्रैल 2023 में आखिरी बार टॉम लैथम ने टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। लैथम ने सुपर स्पैश में कैंटरबरी के लिए दमदार खेल दिखाया और वे टॉप स्कोरर रहे। इतना ही नहीं, पहले तीन मैचों में मिचेल सैंटनर कप्तान होंगे, जबकि आखिरी दो मैचों में न्यूजीलैंड की टीम की कप्तानी टॉम लैथम ही करेंगे। सिलेक्टर गेविन लार्सन ने कहा, "टॉम का सिलेक्शन किंग्स के लिए टॉप ऑर्डर में एक मजबूत सुपर स्मैश सीजन के बाद हुआ है। वह अपनी सारी क्वालिटी और एक्सपीरियंस लाएंगे, लेकिन उसकी लीडरशिप भी उतनी ही जरूरी है, जिसका इस्तेमाल हम अप्रैल में बांग्लादेश के आने वाले व्हाइट-बॉल टूर में भी कर सकते हैं।"
मिचेल सैंटनर हाल ही में खत्म हुए T20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम के उन आठ सदस्यों में शामिल हैं, जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए चुना गया है। डेवोन कॉनवे और लॉकी फर्ग्यूसन रवाना होने से पहले पहले तीन मैचों के लिए सैंटनर के साथ जुड़ेंगे, जबकि काइल जैमीसन, कोल मैककॉन्ची, जिमी नीशम, बेन सियर्स और ईश सोढ़ी पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे। कई खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेज किया जाना है, क्योंकि एक महीने तक वे टी20 विश्व कप में खेले और उससे पहले भारत में पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेले थे।
न्यूजीलैंड की टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं। इनमें केटीन क्लार्क, निक केली और जेडन लेनोक्स का नाम शामिल है। क्लार्क और लेनोक्स आखिरी दो मैचों में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। क्लार्क को सुपर स्मैश सीजन के बाद टीम में शामिल किया गया है, जिसमें उन्होंने 431 रन बनाकर रन चार्ट में टॉप किया था, जिसमें एक नाबाद शतक भी शामिल है। उनकी टीम नॉर्दर्न ब्रेव ने घरेलू T20 खिताब जीता था।
डैन क्लीवर को आखिरी दो मैचों के लिए टीम में जगह मिली है, जो करीब 3 साल बाद टीम में लौटे हैं। माइकल ब्रेसवेल (काफ इंजरी), एडम मिल्ने (एंकल इंजरी), विल ओराउर्के (पीठ) और ब्लेयर टिकनर (एंकल) को चोट के कारण टीम में नहीं चुना गया। फिन एलेन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र और टिम सीफर्ट को आराम दिया गया है। साउथ अफ्रीका की टीम में सिर्फ 3 ही वह खिलाड़ी शामिल हैं, जो हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप में खेले थे।
न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है
मिचेल सेंटनर (कप्तान) (मैच 1-3), केटीन क्लार्क (मैच 4, 5), जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर (विकेट कीपर) (मैच 4-5), डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर) (मैच 1-3), लॉकी फर्ग्यूसन (मैच 2-3), जैक फाउल्केस, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम (विकेट कीपर, मैच 4, 5 के लिए कप्तान), जेडन लेनोक्स (मैच 4-5), कोल मैककोन्ची, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ और ईश सोढ़ी
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



