6 गेंद, 6 छक्के! टोबी अल्बर्ट ने मैदान पर किया 'महा-तांडव', वनडे कप में कर दी छक्कों की बारिश

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड के बल्लेबाज टोबी अलबर्ट ने एक करिश्मा कर दिखाया। इंग्लैंड के डोमेस्टिक क्रिकेट के वनडे कप में लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के ठोककर उन्होंने तहलका मचाया और एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। 

Toby Albert six sixes
टॉबी अलबर्ट ने 6 छक्के जड़ दिए

रविवार 9 अगस्त को इंग्लैंड के एक बल्लेबाज ने लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के ठोककर करिश्मा कर दिखाया। इंग्लैंड में इस समय डोमेस्टिक क्रिकेट में वनडे कप खेला जा रहा है। लिस्ट ए क्रिकेट के इसी मैच में हैम्पशायर के लिए टोबी अलबर्ट नाम के एक बल्लेबाज ने 6 छक्के जड़कर तहलका मचा दिया। उन्हीं की इस पारी की बदौलत 9 विकेट खोकर उनकी टीम 383 रनों तक पहुंच गई और बाद में मुकाबला भी बड़ी आसानी से जीतने में सफल हो गई। ये मुकाबला होव में हैम्पशायर और ससेक्स के बीच खेला गया था।

2022 में केंट के खिलाफ हैम्पशायर ने 396 रन बनाए हुए हैं। इस तरह 383 रनों का स्कोर इस टीम का दूसरा सबसे बड़ा लिस्ट ए स्कोर है। इसके अलावा इस सीजन का यह संयुक्त रूप से पहला बड़ा स्कोर है। ससेक्स ने चार्ली टियर की 94 गेंदों में 111 रन की शानदार पारी की बदौलत बहादुरी से लक्ष्य का पीछा किया, लेकिन वे 51 रन से इस मैच को हार गए। इस टूर्नामेंट में यह उनकी सात में से छठी हार थी। वहीं, चौथी जीत के साथ हैम्पशायर की टीम नॉकआउट के करीब पहुंच रही है।

लगातार 6 गेंदों का सामना और उन पर 6 छक्के

एक ओवर में लगातार 6 छक्के नहीं पड़े, बल्कि दो ओवर में लगातार 6 गेंदों का सामना करते हुए टोबी अलबर्ट ने 6 छक्के जड़े। ससेक्स के नैनटेस ओस्टहुइजन की गेंदों पर दो छक्के उन्होंने जड़े और ओली कर्टली के अगले ओवर में 4 और छक्के उन्होंने जड़े। इस तरह लगातार 6 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 6 छक्के जड़े। एक समय हैम्पशायर का स्कोर बिना किसी नुकसान के 225 रन था, जिसमें दोनों ओपनर, ससेक्स के पुराने खिलाड़ी अली ऑर और 18 साल के बेन मेयस सेंचुरी बना चुके थे। मेयस, ट्रेंट रॉकेट्स के साथ हंड्रेड में तीन हफ़्ते खेलने के बाद इस सीज़न में अपना पहला वन-डे कप खेल रहे थे।

फिर आया टोबी अलबर्ट का तूफान

189 गेंदों में 200 रन टीम बना चुकी थी, लेकिन इसके बाद अलबर्ट आए और उन्होंने 37 गेंदों में 86 रन ठोक दिए। इसमें पांच चौके और 8 छक्के शामिल थे। हालांकि, 21 रन पर उनका कैच भी छूट गया था, लेकिन इसी पारी के दौरान लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के भी उन्होंने जड़े। अलबर्ट उन वाहिद खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के जड़े हैं। हालांकि, इन 6 छक्कों शायद ज्यादा याद भी ना रखा जाए, क्योंकि यह एक ओवर में लगाए गए 6 छक्के नहीं हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़6 गेंद, 6 छक्के! टोबी अल्बर्ट का मैदान पर 'महा-तांडव', वनडे कप में मचाया कोहराम