टिम डेविड की इस हरकत पर अंपायर ने दी वॉर्निंग, बार-बार मना करने पर भी नहीं मानें- VIDEO

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार फिनिशर टिम डेविड को ऑन फील्डर अंपायरों ने उस समय वॉर्निंग दी, जब वह गेंद को चांज रहे थे। दरअसल, बल्लेबाजों का गेंद को जांचना नियमों के दायरे में नहीं आता।

टिम डेविड की इस हरकत पर अंपायर ने दी वॉर्निंग, बार-बार मना करने पर भी नहीं मानें- VIDEO

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार फिनिशर टिम डेविड को ऑन फील्डर अंपायरों ने उस समय वॉर्निंग दी, जब वह गेंद को चांज रहे थे। दरअसल, बल्लेबाजों का गेंद को जांचना नियमों के दायरे में नहीं आता। सिर्फ फील्डिंग टीम और अंपायर ही गेंद की चांज कर सकते हैं। जब टिम डेविड लगातार अंपायरों की बात ना सुनकर गेंद को चेक कर रहे थे तो वहां मौजूद ऑन फील्ड अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने उन्हें वॉर्निंग दे डाली। इस वॉर्निंग के बाद टिम डेविड ने अंपायरों को बॉल वापस की और मैच फिर से शुरू हुआ। इस दौरान मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा भी टिम डेविड के पास पहुंचे और दोनों को हंसता हुआ देखा गया।

टिम डेविड की अंपायरों से लगातार शिकायत थी कि गेंद की शेप बिगड़ गई है। वह गेंद बदलना चाहते थे, मगर अंपायरों ने ऐसा करने से मना कर दिया। जिस वजह से टिम डेविड बार-बार गेंद को हवा में उछालकर देख रहे थे।

बता दें, टिम डेविड ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में 16 गेंदों पर 2 चौकों और तीन गगनचुंबी छक्कों की मदद से 34 रनों की नाबाद पारी खेली थी। आरसीबी ने इस मैच को 18 रनों से अपने नाम किया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने फिल सॉल्ट, कप्तान रजत पाटीदार और विराट कोहली के अर्धशतकों से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आरसीबी ने शीर्ष क्रम में सॉल्ट (78 रन), पाटीदार (53 रन) और कोहली (50 रन) की बदौलत चार विकेट पर 240 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 222 रन बना सकी। उसके लिए शेरफाने रदरफोर्ड ने 31 गेंद में 71 रन (नौ छक्के, एक चौका) की नाबाद पारी खेली और शीर्ष स्कोरर रहे। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 40 रन, रेयान रिकलटन ने 37 रन और सूर्यकुमार यादव ने 33 रन का योगदान दिया।

आईपीएल के 13 सत्र में पहली दफा टूर्नामेंट की शुरूआत जीत से करने के बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम इस लय को जारी नहीं रख सकी जिससे उसे लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी। वहीं गत चैंपियन आरसीबी की यह चार मैच में तीसरी जीत है जिससे वह छह अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।