तिलक वर्मा से लेकर अर्शदीप सिंह तक…5 भारतीय खिलाड़ी जो एशियन गेम्स में जीत सकते हैं दूसरा गोल्ड

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट टीमों के बीच एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मैच शनिवार, 3 अक्टूबर को खेला जाना है। इस दौरान तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह समेत 5 खिलाड़ियों के पास दूसरा गोल्ड मेडल जीतने का मौका होगा।

Tilak Varma
तिलक वर्मा

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान एशियन गेम्स 2026 गोल्ड मेडल मैच शनिवार, 3 अक्टूबर को खेला जाना है। इस मैच में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया की नजरें बैक टू बैक दूसरा गोल्ड मेडल मैच जीतने पर होगी। 2023 एशियन गेम्स का भारत डिफेंडिंग चैंपियन है। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच रद्द होने की वजह से भारत को सीडिंग के आधार पर विजेता घोषित किया गया था। मौजूदा स्क्वॉड में ऐसे 5 खिलाड़ी हैं, जो पिछली बार भारत की गोल्ड मेडलिस्ट टीम का हिस्सा थे। इस बार इन खिलाड़ियों के बाद लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीतने पर होगी। इस लिस्ट में ना तो कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम है और ना ही स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का।

2023 में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारत ने जीता था गोल्ड

2023 में जिस टीम इंडिया ने एशियन गेम्स क्रिकेट इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था, उसकी अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ कर रहे थे। उस समय विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी इस फॉर्मेट में एक्टिव थे, मगर 2024 टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ी अपनी अलग तैयारियों में बिजी थे। भारत उस समय अपनी बी टीम भेजी थी जिसमें रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और आवेश खान जैसे आईपीएल स्टार शामिल थे। हालांकि इस बार इनमें से किसी भी खिलाड़ी को मौका नहीं मिला।

मगर हम आज आपको 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके पास इस बार लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने का मौका होगा।

  • उप-कप्तान तिलक वर्मा
  • अर्शदीप सिंह
  • शिवम दुबे
  • वॉशिंगटन सुंदर
  • रवि बिश्नोई

यह सभी 5 खिलाड़ी पिछले एशियन गेम्स में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे और इस बार भी वह भारतीय टीम के साथ गोल्ड मेडल से एक कदम दूर हैं।

भारत-पाकिस्तान फाइनल धुला तो क्या होगा?

हांग्जो 2023 में, अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद भारत ने बेहतर रैंक वाली टीम होने की वजह से गोल्ड जीता।हालांकि, आइची-नागोया 2026 में अलग नियम लागू होते हैं। अगर गोल्ड मेडल का मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो विजेता का फैसला करने के लिए सुपर ओवर खेला जाएगा। अगर सुपर ओवर भी पूरा नहीं हो पाता है, तो दोनों टीमें गोल्ड शेयर करेंगी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़तिलक वर्मा-अर्शदीप सिंह समेत 5 खिलाड़ी एशियन गेम्स में जीत सकते हैं दूसरा गोल्ड