धोनी-सुरेश रैना से आगे निकले तिलक वर्मा, T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7वें भारतीय

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

तिलक वर्मा टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एमएस धोनी और सुरेश रैना को पीछे छोड़ा। तिलक ने शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 60 रन बनाए।

Tilak Varma
तिलक वर्मा

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में अर्धशतक लगाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने हरारे में खेले गए दूसरे टी20 मैच में 29 गेंद में नाबाद 60 रनों की दमदार पारी खेली। जिसकी बदौलत वह टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में ऊपर आ गए हैं। ईशान किशन और तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारियों के बाद अभिषेक शर्मा के तीन और प्रिंस यादव के दो विकेट की बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मैच में 90 रनों से हराया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

तिलक वर्मा ने धोनी-रैना को पीछे छोड़ा

भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1634 रन बनाए हैं। उनका औसत 44.16 और स्ट्राइक रेट 145.37 का रहा है। उन्होंने नौ अर्धशतक और दो शतक भी लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 120 रन है। उन्होंने इस लिस्ट में दिग्गज एमएस धोनी, सुरेश रैना और ईशान किशन को पीछे छोड़ा। धोनी ने 98 मैचों में 1617 रन बनाए हैं, उन्होंने दो अर्धशतक लगाए। वहीं रैना ने 78 मैचों में 1605 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक जड़े हैं।

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। पूर्व कप्तान ने 159 मैचों में 4231 रन बनाए हैं। उनका औसत 32.05 और स्ट्राइक रेट 140.89 है। उन्होंने पांच शतक और 32 अर्धशतक लगाए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। दिग्गज बल्लेबाज ने 125 मैचों में 4188 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और 38 अर्धशतक जड़े हैं। भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 113 मैचों में 3272 रन बनाए हैं। उनके नाम चार शतक और 25 अर्धशतक है। इस साल तिलक वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 18 मैचों में 451 रन बनाए हैं। उनका औसत 34.69 और स्ट्राइक रेट 149 का रहा है। उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए हैं।

भारत ने जीता दूसरा मैच

भारत ने शनिवार को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। जीत के लिए 220 रन का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की शुरुआत आक्रामक रही, लेकिन नौ ओवर के भीतर पांच विकेट गंवाने के बाद उसकी हार लगभग तय हो गई। पूरी टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 219 रन बनाए थे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़धोनी-रैना से आगे निकले तिलक, T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7वें भारतीय