तिलक वर्मा ने असंभव को कर दिया संभव, 56 गेंदों में ठोके 136 रन; टीम को करा दिए 259 रन चेज
तिलक वर्मा की T20 मैच में तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली। महज 56 गेंदों में उन्होंने नाबाद 136 रन जड़ दिए। यहां तक कि अपनी टीम को 259 रनों की ऐतिहासिक चेज भी करा दी। वे अब तेलंगाना टी20 लीग में खेल रहे हैं।

तिलक वर्मा 21 जून तक श्रीलंका में ट्राई नेशन सीरीज खेल रहे थे। वे सोमवार को श्रीलंका से भारत लौटे और उसी शाम तेलंगाना टी20 लीग में खेलने के लिए पहुंच गए। एक दिन पहले खेले गए वनडे मैच और ट्रेवलिंग की थकान को पीछे छोड़ते हुए इंडिया की टी20 टीम के वाइस कैप्टन बने तिलक वर्मा का तूफान देखने को मिला। उन्होंने असंभव को संभव कर दिखाया। खुद तो तूफानी शतक जड़ा ही, साथ ही साथ टीम को भी 259 रनों की चेज करा दी, जो कि टी20 मैच में आसान बात नहीं होती।
दरअसल, तेलंगाना में इस समय स्टेट टी20 लीग खेली जा रही है। इस लीग में मेदक फालकन्स के लिए तिलक वर्मा खेल रहे हैं। हालांकि, वे ज्यादा मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि उन्हें आयरलैंड के खिलाफ 25 जून से खेले जाने वाले दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में भी हिस्सा लेने वाले हैं। तिलक वर्मा ने कमाल की बैटिंग अपने पहले ही मैच में इस लीग में की, जब हर किसी को लग रहा था कि 259 रनों का टारगेट चेज नहीं किया जा सकता, लेकिन तिलक ने ऐसा कोहराम अपने बल्ले से मचाया कि सभी की बोलती बंद हो गई।
अमन राव ने भी किया था कमाल
इस मैच में वारंगल वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 7 विकेट खोकर 258 रन बनाए थे। वारंगल की ओर से अमन राव पेरला ने 48 गेंदों में 12 चौके और 13 छक्कों की मदद से 142 रनों की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट इस पारी में 295.83 का था। हालांकि, इस पारी पर तिलक वर्मा की 136 रनों की पारी भारी पड़ गई। 56 गेंदों में उन्होंने यह पारी 14 चौके और 8 छक्कों की मदद से खेली। उनका स्ट्राइक रेट 242.86 का था। इसी के दम पर मेदक फालकन्स ने जीत दर्ज की।
टी20 मैच में 250 से ज्यादा रन चेज करना बहुत मुश्किल बात होती है, लेकिन तिलक वर्मा ने अन्य खिलाड़ियों के साथ मिलकर इस चेज को आसान करने का काम किया। हालांकि, हैरानी की बात यह थी कि उनकी टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज 30 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सका, जबकि उन्होंने खुद 130 से ज्यादा रन अकेले बना दिए। टीम इंडिया के लिए भी यह किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है कि वनडे सीरीज खेलने के बाद वे टी20 मैच खेले और दमदार फॉर्म में नजर आए। उनके कंधों पर अब जिम्मेदारी भी है, क्योंकि वे टी20 टीम के उपकप्तान नियुक्त किए गए हैं।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



