हेड कोच गंभीर ने बताया अमेरिका मैच जैसी हालत होने पर क्या करें? तिलक वर्मा ने किया खुलासा

Feb 11, 2026 09:23 pm ISTMd.Akram नई दिल्ली, भाषा
share

तिलक वर्मा ने बुधवार को खुलासा किया कि हेड कोच गौतम गंभीर ने अमेरिका मैच जैसी हालत से निपटने का फॉर्मूला दिया है। उन्होंने कहा कि सूर्या भाई और मैं जरूरत पड़ने पर सूत्रधार की भूमिका निभा सकते हैं।

हेड कोच गंभीर ने बताया अमेरिका मैच जैसी हालत होने पर क्या करें? तिलक वर्मा ने किया खुलासा

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर तिलक वर्मा ने बुधवार को कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जरूरत पड़ने पर वह भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ पारी के सूत्रधार की भूमिका निभा सकते हैं। चोट से उबरने के बाद तिलक वर्मा ने आईसीसी टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम में सफल वापसी की है। भारत ने सात फरवरी को अमेरिका के खिलाफ टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में छह विकेट जल्दी गंवा दिए थे लेकिन बाद में वापसी करते हुए आराम से जीत दर्ज की।

दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर तिलक ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''मुख्य कोच (गौतम गंभीर) ने हमसे कहा है कि अगर अमेरिका के खिलाफ हुए मैच की तरह विकेट जल्दी-जल्दी गिरें तो हमें सावधानी से खेलना चाहिए। जरूरत पड़ने पर सूर्यकुमार भाई और मैं सू्त्रधार की भूमिका निभा सकते हैं।'' उन्होंने यह भी बताया कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गुरुवार को होने वाले मुकाबले के लिए फिट हैं जो पहला मैच नहीं खेल पाए थे। उन्होंने कहा, ''जसप्रीत बुमराह फिट हैं और नामीबिया के खिलाफ कल के मैच के लिए उपलब्ध हैं।''

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण के कारण दो दिन अस्पताल रहने के बाद छुट्टी मिल गई है लेकिन नामीबिया के खिलाफ मैच में उनका खेलना संदिग्ध है। तिलक ने कहा, ''अभिषेक को आज छुट्टी मिल गई है। कल के मैच में उसके खेलने पर फैसला लेने के लिये अभी समय है।'' अभिषेक अमेरिका के खिलाफ शनिवार को मुंबई में खेले गए पहले मैच में पहली गेंद पर आउट हो गए थे और इसके बाद उन्होंने इस मैच में आगे हिस्सा नहीं लिया था। उनकी जगह संजू सैमसन ने फील्डिंग की थी। समझा जाता है कि मैच के दौरान उनकी तबीयत खराब थी और दिल्ली पहुंचने के बाद और बिगड़ गई।

तिलक ने अभ्यास मुकाबलों में शानदार वापसी की जिसमें उन्होंने अमेरिका के खिलाफ 24 गेंद में 38 रन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 19 गेंद में 48 रन बनाकर अपनी फॉर्म और तैयारी दिखाई। उन्होंने कहा, ''वर्ल्ड कप टीम में वापसी कर खुश हूं। मेरा एकमात्र लक्ष्य टीम को विश्व कप जीतने में मदद करना है। यहां तक कि जब मैं खेल नहीं रहा था, तब भी मैं भारत के मैच जीतने का ही सोच रहा था।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।