तिलक वर्मा को हो गई थी 'रैबडोमायोलिसिस' नामक जानलेवा बीमारी, डॉक्टर ने कहा था कुछ देर और हो जाती तो...

Oct 24, 2025 10:44 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी और पूर्व बीसीसीआई सचिव जय शाह की मदद से उनका अस्पताल में समय रहते इलाज हुआ। डॉक्टर ने उन्हें यह तक कह दिया था कि अगर कुछ देर और हो जाती तो बात उनकी जान पर भी आ सकती थी।

तिलक वर्मा को हो गई थी 'रैबडोमायोलिसिस' नामक जानलेवा बीमारी, डॉक्टर ने कहा था कुछ देर और हो जाती तो...

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 में भारत की जीत में अहम रोल निभाने वाले तिलक वर्मा ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 2022 में बांग्लादेश दौरे के दौरान उन्हें एक जानलेवा बीमारी हुई थी। इस बीमारी के चलते उनका शरीर पूरी तरह से अकड़ गया था, उंगलियां हिल नहीं रही थी जिस वजह से ग्लव्स को भी काटकर निकालना पड़ा था। मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी और पूर्व बीसीसीआई सचिव जय शाह की मदद से उनका अस्पताल में समय रहते इलाज हुआ। डॉक्टर ने उन्हें यह तक कह दिया था कि अगर कुछ देर और हो जाती तो बात उनकी जान पर भी आ सकती थी।

ब्रेकफास्ट विद चैंपियन के ताजा एपिसोड में तिलक वर्मा ने कहा, "मैंने यह बात पहले किसी को नहीं बताई थी। अपने पहले आईपीएल सीजन के बाद, मुझे कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हुईं। मैं फिट रहना चाहता था। मुझे रैबडोमायोलिसिस नामक बीमारी का पता चला, जिससे मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। उस समय, मेरा ध्यान घरेलू क्रिकेट और ए सीरीज खेलते हुए टेस्ट टीम में जगह बनाने पर था।"

उन्होंने बताया कि वह अक्सर जरूरत से ज्यादा ट्रेनिंग करते थे और अपने शरीर को ठीक होने का पर्याप्त समय नहीं देते थे।

तिलक ने बताया "आराम के दिनों में भी, मैं जिम में रहता था। मैं सबसे फिट खिलाड़ी और एक बेहतरीन फील्डर बनना चाहता था। मैं आईस बाथ तो ले रहा था, लेकिन पूरी रिकवरी पर ध्यान नहीं दे रहा था। मांसपेशियों पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ा और आखिरकार वे टूट गईं। मेरी नसें बहुत ज्यादा अकड़ गई थीं।"

मैंने शतक बनाने के लिए पूरा जोर लगा रहा था, लेकिन अचानक मेरी आंखों से आंसू आने लगे और मेरी उंगलियां काम करना बंद कर गईं। सब कुछ पत्थर जैसा लग रहा था। मुझे चोट के कारण मैदान छोड़ना पड़ा और मेरे दस्ताने काटने पड़े क्योंकि मेरी उंगलियां हिल नहीं रही थीं।

तुरंत ही, मुझे आकाश अंबानी का फोन आया। उन्होंने बीसीसीआई से बात की, जो बहुत मददगार रहा। जय शाह सर का शुक्रिया। मुझे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने कहा कि कुछ घंटों की देरी में मेरी जान जा सकती थी। यहां तक कि आईवी लाइन की सुई भी अंदर नहीं जा रही थी। सुई टूट रही थी। अस्पताल में मेरी हालत बहुत खराब थी। मेरी माँ मेरे साथ थीं।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;