तिलक वर्मा ने T20I में लगाई कैच की फिफ्टी, टॉप 5 में विराट कोहली को पछाड़ने से ज्यादा दूर नहीं

लाइव हिन्दुस्तान
share

तिलक वर्मा ने भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मैच में दो कैच पकड़े। उन्होंने भारत के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में 50 कैच कंप्लीट कर लिए हैं। तिलक एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं।

 Tilak Varma completes 50 Catches in T20I
तिलक वर्मा (फाइल फोटो)

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने रविवार को इंदौर में तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से मात दी। भारत ने 223 का स्कोर खड़ा करने के बाद मेहमान टीम को सात विकेट पर 209 रन पर रोका। भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में चार चौकों की मदद से 28 रनों की पारी खेली। वह रनआउट हुए। तिलक ने बतौर फील्डर भी योगदान दिया और दो कैच लपके। उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी द्वारा डाले गए 16वें ओवर में क्वेंटिन सैम्पसन (21) और अर्शदीप सिंह द्वारा फेंक गए 18वें ओवर में क्वेंटिन सैम्पसन (10) का कैच पकड़ा। 23 वर्षीय तिलक ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कैच की फिफ्टी कंप्लीट कर ली है। उन्होंने भारत की ओर से अब तक सबसे छोटे फॉर्मेट में 68 मैच खेले हैं।

कोहली को पछाड़ने से ज्यादा दूर नहीं

तिलक T20I में बतौर फील्डर 50 या उससे अधिक कैच लपकने वाले पांचवें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। कोहली ने 125 मुकाबलों में 54 कैच लिए। तिलक को कोहली को पछाड़ने के लिए पांच कैच और लपकने होंगे। कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और भारत के लिए सिर्फ वनडे में एक्टिव हैं। पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 113 टी20 मैचों मं 58 कैच पकड़े। अनफिट होने के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या ने 138 मुकाबलों में 64 कैच लिए। T20I में भारत के लिए बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। उन्होंने 159 मैचों में 65 कैच पकड़े। रोहित भी टेस्ट और T20I को अलविदा कह चुके और भारत के लिए वनडे खेलते हैं।

T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टॉप 5 फील्डर

65 - रोहित शर्मा

64 - हार्दिक पांड्या

58 - सूर्यकुमार यादव

54 - विराट कोहली

50 - तिलक वर्मा

उम्मीदों के मुताबिक रन नहीं जुटा पाया भारत

इंदौर T20I की बात करें तो अभिषेक शर्मा की ( 30 गेंद में 69) की पारी के बावजूद भारतीय टीम अंतिम गेंद पर 223 रन पर सिमट गई। अभिषेक ने ईशान किशन (18 गेंदों में 37) के साथ दूसरे विकेट के लिए 108 रन जोड़कर भारत को ठोस मंच प्रदान किया लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और उम्मीद के मुताबिक रन नहीं जुटा सकी। 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर (26 गेंदों में 43) और कामिल पूरन (27 गेंदों में 42) ने उम्दा पारियां खेलीं। शमार स्प्रिंगर (11 गेंद में नाबाद 35) ने अंत में आतिशी बैटिंग की मगर वेस्टइंडीज जीत की दहलीज पार नहीं कर सकी। वेस्टइंडीज के मौजूदा भारत दौरे पर यह पहला मौका है जब कोई टीम लक्ष्य का बचाव करने में सफल रही है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़तिलक की T20I में कैच की फिफ्टी, टॉप 5 में कोहली को पछाड़ने से ज्यादा दूर नहीं