तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को उकसाया, अंपायर को देना पड़ा दखल; इस चक्कर में हुई जुबानी जंग- VIDEO

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Tilak Varma vs Vaibhav Sooryavanshi: तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जुबानी जंग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। तिलक साउथ जोन के कप्तान हैं। ईस्ट जोन पहले बैटिंग कर रही है।

Tilak Varma vs Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा

ियाईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। रविवार को मैच के पहले दिन साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी से भिड़ गए। उन्होंने ईस्ट जोन के उपकप्तान सूर्यवंशी को स्लेज करके उकसाया। स्लेजिंग से बात बढ़ गई और दोनों खिलाड़ियों में जुबानी जंग देखने को मिली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा। मामला बढ़ता देख अंपायर को दखल देना पड़ा। 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने फाइनल में पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की लेकिन वह फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 33 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए। सूर्यवंशी को मिलिंद ने 15वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई।

सूर्यवंशी के नजदीक आए तिलक वर्मा

स्लेजिंग की घटना 11वें ओवर में घटी। 23 वर्षीय तिलक ने ओपनिंग पार्टनरशिप को तोड़ने के चक्कर में सूर्यवंशी को स्लेज करना शुरू किया। उन्होंने सूर्यवंशी का ध्यान भटकाने के लिए कुछ बातें बोलीं। तिलक ने वैभव से कहा, 'क्या यार ये उपकप्तान।' फिर कुछ देर में तीखी बहस होने लगी। हालांकि, दोनों में पूरी बातचीत क्या हुई, उसका पता नहीं चल सका। तिलक युवा ओपनर के काफी नजदीक आ गए थे। उन्होंने शारीरिक इशारा भी किया लेकिन सूर्यवंशी पीछे नहीं हटे। उन्होंने साउथ जोन के कप्तान का डटकर सामना किया। इसके बाद, अंपायर ने बीच-बचाव कराया और दोनों खिलाड़ियों को अलग किया। स्लेजिंग की घटना के कुछ देर बाद ही सूर्यवंशी ने अपना विकेट गंवा दिया।

सूर्यवंशी ने की 100 रनों की साझेदारी

सोशल मीडिया पर अनेक क्रिकेट फैंस ने सूर्यवंशी को स्लेज करने पर नाखुशी का इजहार किया। एक यूजर ने लिखा, ''तिलक ने पार्टनरशिप तोड़ने के चक्कर में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्लेज करना शुरू कर दिया। यह ठीक नहीं है।'' अन्य ने कमेंट किया, ''सूर्यवंशी को इस तरह स्लेजिंग का शिकार नहीं बनाना चाहिए।'' बता दें कि सूर्यवंशी ने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की। ईश्वरन ने 86 गेंदों में 72 रन बनाए। उनके बल्ले से 10 चौके और एक छक्का निकला। ईश्ववर 25वें ओवर में रनआउट हुए।

टी ब्रेक के समय ईस्ट जोन का स्कोर 54 ओवर में 246/4 था। ईस्ट जोन ने दूसरे सेशन में भी दो विकेट गंवाए। शिखर मोहन शतक से चूक गए। उन्होंने 120 गेंदों में 85 रन जुटाए, जिसमें 9 चौक और तीन छक्के शामिल हैं। शिकर को मिलिंद ने 53वें ओवर में बोल्ड किया। दूसरे सेशन की समाप्ति पर कप्तान ईशान किशन 34 और कुमार कुशाग्र 4 रन बनाकर नाबाद थे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को उकसाया, इस चक्कर में हुई जुबानी जंग- VIDEO