भारत की एक-दो नहीं, तीन टीमें मैदान पर होंगी, खेले जाएंगे वनडे, टेस्ट और टी-20 मैच, जानिए टाइमिंग
भारतीय क्रिकेट के लिए मंगलवार, 6 अक्टूबर का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। इस दिन भारत की अलग-अलग तीन टीमें मैदान पर होंगी। पूरी डिटेल नीचे पढ़िए।
भारतीय क्रिकेट के लिए मंगलवार, 6 अक्टूबर का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। इस दिन भारत की अलग-अलग तीन टीमें मैदान पर होंगी। दो मैचों में भारत के बड़े खिलाड़ी देखने को मिलेंगे जबकि एक मुकाबला युवाओं का है।
सबसे बड़ा मैच भारत बनाम वेस्टइंडीज
भारतीय क्रिकेट टीम श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पांच टी-20 मैचों की सीरीज का आगाज कल से करेगी। ये मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाएंगे। पहला मुकाबला,लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगा। मैच से आधे घंटे पहले टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर होंगे।
टी-20 सीरीज के लिए भारत और वेस्टइंडीज का स्क्वॉड
भारतीय टीम: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर।
वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, अमीर जांगू, शिम्रोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोटी, अकील होसेन, शमर जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, कीमो पॉल, क्वेंटिन सैम्पसन, शमर स्प्रिंगर।
मैच शुरू होने का समय: शाम 7 PM
दूसरा मैच भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए, ODI
इस बड़े मुकाबले के अलावा वनडे फॉर्मेट में भी भारतीय धुरंधर मैदान पर होंगे। इस मुकाबले में आरसीबी को दो बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान रजत पाटीदार भी दिख सकते हैं। ऋतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा हैं। दरअसल, भारतीय ए टीम और ऑस्ट्रेलिया ए टीम के बीच तीन अनौपचारिक वनडे मैचों की सीरीज का आगाज भी 6 अक्टूबर से ही हो रहा है। यह मुकाबला पांडुचेरी में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर में दो बजे से शुरू होगा। यह डे नाइट मैच होगा।
वनडे सीरीज के लिए भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए का स्क्वॉड
भारत ए टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, निशांत सिंधु, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, गुरजापनीत सिंह, यश ठाकुर, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, कुमार कुशाग्र, विप्रज निगम।
ऑस्ट्रेलिया ए टीम: मिशेल ओवेन, सैम कॉन्स्टास, जोश फिलिप (विकेटकीपर), नाथन मैकस्वीनी (कप्तान), लियाम स्कॉट, निखिल चौधरी, जैक एडवर्ड्स, आरोन हार्डी, बेन ड्वार्शियस, महली बियर्डमैन, स्पेंसर जॉनसन, तनवीर संघा, टॉड मर्फी, लाचलान शॉ, विल सदरलैंड।
मैच शुरू होने का समय: दोपहर 2 PM
तीसरा मैच भारत अंडर 19 टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम
दिन की शुरुआत भारत की पुरुष अंडर 19 टीम ऑस्ट्रेलिया 19 टीम के खिलाफ अपने दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन से करेगी। खेल के पहले दिन भारतीय अंडर 19 ने कंगारुओं पर अपना कब्जा जमा रखा है। दिन का खेल खत्म होने पर भारत स्कोर 38/2 विकेट के नुकसान पर है। इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम को 174 रनों पर ऑलआउट कर दिया। दूसरे दिन का खेल नरेंद्र मोदी स्टेडियम ग्राउंड बी में सुबह साढ़े 9 बजे से खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम: नील पटेल, हेडन बारबुलोविक, मैथ्यू लॉघ (कप्तान), ज़ेड हॉलिक, ब्लेक कैटल, एली ब्रेन, चार्ली हेंडरसन (विकेटकीपर), कैसी बार्टन, कॉनर ग्रेगरी, स्पेंसर ग्रीन, थियो त्सिंगोस, विल बायरोम, जैक चोस्नेक, जैकब पीट्ज़, पैट्रिक सुलिवन, थॉमस वासेओ
भारत U19 टीम: लक्ष्य राजेश रायचंदानी, सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, यशबर्धन चौहान (कप्तान), मनल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अयान अकरम, इशान ओम, मोहित उलवा, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र, रोहित यादव, अभिप्राय बिस्वास।
मैच शुरू होने का समय: सुबह 9:30 AM



