Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़This is a big challenge, the same thing happened in the NZ series Team India is scared of South Africa s spin trio
ये बड़ी चुनौती, न्यूजीलैंड सीरीज में भी यही हुआ… दक्षिण अफ्रीका की स्पिन तिकड़ी से डरी टीम इंडिया!

ये बड़ी चुनौती, न्यूजीलैंड सीरीज में भी यही हुआ… दक्षिण अफ्रीका की स्पिन तिकड़ी से डरी टीम इंडिया!

संक्षेप: ठीक एक साल पहले भारत को न्यूजीलैंड के हाथों अपने ही घरेलू मैदानों पर 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। यह हार मुख्यतः स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ लचर प्रदर्शन से हुई थी जिसमें एजाज पटेल, मिशेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने मिलकर 36 विकेट लिए थे। दक्षिण अफ्रीका का स्पिन डिपार्टमेंट भी बहुत मजबूत है।

Wed, 12 Nov 2025 05:41 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम शुक्रवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका का सामना करने के लिए तैयार है। टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे को उम्मीद है कि उनके बल्लेबाजों ने पिछले साल घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से श्रृंखला में मिली हार से सबक सीखा होगा। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज को वर्ल्ड कप से पहले काफी महत्वपूर्ण बताया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टेन डोएशे ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका का स्पिन आक्रमण काफी मजबूत है, जिससे उनके खिलाफ मुकाबला करना उपमहाद्वीप की एक टीम के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने जैसा लग रहा है।

उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें स्पिनरों द्वारा पेश की गई चुनौती से निपटने में बेहतर होने की जरूरत है।

पाकिस्तान में दक्षिण अफ्रीका की हाल की टेस्ट श्रृंखला में केशव महाराज, साइमन हार्मर, सेनुरन मुथुसैमी और प्रेनेलन सुब्रयन की स्पिन चौकड़ी ने 35 विकेट लेकर दो मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी थी।

ये भी पढ़ें:दक्षिण अफ्रीका को स्पिन तिकड़ी पर भरोसा, कोच बोले- भारत के खिलाफ रचेंगे इतिहास

टेन डोएशे ने शुरुआती टेस्ट से पहले मीडिया बातचीत में कहा, ‘उनके पास चार (तीन विशेषज्ञ) स्पिनर हैं। संभावना है कि वे तीन स्पिनरों के साथ खेलेंगे और यह कुछ हद तक किसी उपमहाद्वीपीय टीम के खिलाफ खेलने जैसा ही है।'

दक्षिण अफ्रीका की टीम तेज और स्पिन दोनों में संतुलित आक्रमण के साथ आई है।

अगर कागिसो रबाडा और मार्को यानसेन तेज गेंदबाजी विभाग की कमान संभालते हैं तो उनके पास महाराज, साइमन और मुथुसैमी के रूप में तीन विशेषज्ञ स्पिनर भी हैं।

ये भी पढ़ें:दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में ध्रुव जुरेल खेलेंगे, हो गया कन्फर्म

हार्मर (13), मुथुसैमी (11) और महाराज (9) ने दो टेस्ट मैचों में मिलकर 33 विकेट लिए। मुथुसैमी ने 106 रन भी बनाए और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया।

टेन डोएशे ने कहा, ‘आमतौर पर आप सबसे पहले तेज गेंदबाजी की चिंता करते हैं और मुझे पूरा यकीन है कि वे दो तेज गेंदबाजों और चार नहीं तो तीन स्पिनरों के साथ उतरेंगे। लेकिन जब आप उपमहाद्वीप में खेल रहे हों तो यह भी एक चुनौती होती है।’

उन्होंने कहा, ‘एक टीम के तौर पर हमें इसमें बेहतर होने की जरूरत है। हमने शुरुआत में ही इस पर ध्यान दिया। यह एक बड़ी चुनौती है।’

यह चिंता जायज भी लगती है क्योंकि ठीक एक साल पहले भारत को न्यूजीलैंड के हाथों अपने ही घरेलू मैदानों पर 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। यह हार मुख्यतः स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ लचर प्रदर्शन से हुई थी जिसमें एजाज पटेल (15), मिशेल सैंटनर (13) और ग्लेन फिलिप्स (8) ने मिलकर 36 विकेट लिए थे।

ये भी पढ़ें:ईडन गार्डन्स की पिच देख गिल से नहीं रहा गया, क्यूरेटर को बुलाकर की लंबी बातचीत

टेन डोएशे ने कहा, ‘उम्मीद है कि हमने न्यूजीलैंड श्रृंखला से कुछ सीखा होगा। हमने स्पिन गेंदबाजों को खेलने के लिए कुछ योजनाएं बनाई हैं। इन दोनों मैचों में यह बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। विशेषकर लगभग चार हफ्ते पहले पाकिस्तान में उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए।’

उन्होंने कहा, ‘विश्व टेस्ट चैंपियनशिप बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसी कोई सीरीज नहीं है जिसे आप हल्के में लें या हाथ से जाने दें। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुचना हमारे लिए अहम है। हर कोई इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। यह एक शानदार मुकाबला होना चाहिए।’

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |