उनको खुद को नहीं पता...बाबर आजम को बाहर करने पर चयनकर्ताओं पर भड़के मियांदाद

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जावेद मियांदाद ने एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम में बाबर आजम को शामिल नहीं किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चयनकर्ताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन्हें खुद नहीं पता, वे बाबर आजम जैसे महान खिलाड़ी का चयन कर रहे हैं।

Babar Azam

एशिया कप के लिए पाकिस्तान के 17 सदस्यों वाले स्क्वाड से बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का पत्ता कट गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को स्क्वाड का ऐलान किया। सलमान आगा कप्तानी करेंगे। बाबर आजम और रिजवान की टीम से छुट्टी पर बहस छिड़ गई है। इस बीच अपने दौर के दिग्गज बल्लेबाज रहे जावेद मियांदाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह चयनकर्ताओं पर बरसते नजर आ रहे हैं।

मियांदाद ने कहा कि बाबर आजम महान खिलाड़ी हैं। चयनकर्ताओं की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, 'उनको खुद को नहीं पता। उन्होंने क्रिकेट खेली है? जो जिस लेवल पे क्रिकेट खेली है, वो सिलेक्शन कर रहे हैं बाबर आजम की। उसको क्या नजर आएगा? बाबर आजम एक महान खिलाड़ी है। क्रिकेट में उतार-चढ़ाव होते हैं। उसके लिए बंदे होते हैं...ट्यूनिंग करनी पड़ती है। क्रिकेट रेडियो की तरफ है- आपको स्टेशन पकड़ना होता है। जब आप विकेट पर जाते हो, बोलर आता है, आप सोचते हो- हां, मैं यह कर सकता हूं।'

एशिया कप का आगाज 9 सितंबर से यूएई में हो रहा है। 28 सितंबर को फाइनल होगा। टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पाकिस्तान ग्रुप ए में हैं जिसमें भारत, यूएई और ओमान भी हैं।

एशिया कप से पहले पाकिस्तान इस महीने एक त्रिपक्षीय सीरीज भी खेलेगा जिसमें यूएई और अफगानिस्तान हिस्सा लेंगे। यह ट्राई-सीरीज 29 अगस्त से 7 सितंबर तक चलेगी। पाकिस्तान ने त्रिपक्षीय सीरीज और एशिया कप दोनों के लिए ही 17 सदस्यों वाले दल का ऐलान किया है।

एशिया कप के लिए पाकिस्तानी स्क्वाड

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सूफयान मोकिम।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़उनको खुद को नहीं पता...बाबर आजम को बाहर करने पर चयनकर्ताओं पर भड़के मियांदाद