टी-20 विश्व कप में दो देशों के लिए खेल चुके हैं ये 5 खिलाड़ी, नाम जानकर नहीं होगा यकीन

Jan 27, 2026 04:09 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। क्रिकेट फैंस के बीच विश्व कप को लेकर काफी उत्साह है। इस बीच उन खास खिलाड़ियों की चर्चा भी तेज हो गई है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मंच पर एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग देशों की जर्सी पहनकर टी20 वर्ल्ड कप खेला है। कौन हैं ये जानिए।

टी-20 विश्व कप में दो देशों के लिए खेल चुके हैं ये 5 खिलाड़ी, नाम जानकर नहीं होगा यकीन

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस बार भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहे हैं। क्रिकेट फैंस के बीच इस विश्व कप को लेकर अभी से काफी उत्साह है। इस बीच उन खास खिलाड़ियों की चर्चा भी तेज हो गई है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मंच पर एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग देशों की जर्सी पहनकर टी20 वर्ल्ड कप खेला है। कौन हैं ये खिलाड़ी आगे हम बताते हैं।

इस सूची में सबसे अनुभवी नाम 41 साल के ऑलराउंडर रोलोफ वेन डर मिर्वे का है। मिर्वे ने साल 2009 में पहले साउथ अफ्रीका के लिए वर्ल्ड कप खेला और फिर 2022 व 2024 में नीदरलैंड्स की टीम का प्रतिनिधित्व किया। न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार कोरी एंडरसन ने 2016 में कीवी टीम के लिए खेलने के बाद 2024 के वर्ल्ड कप में अमेरिका की ओर से मैदान संभाला था। यह अमेरिकी क्रिकेट के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर डेविड वीजे अब नामीबिया क्रिकेट का मुख्य चेहरा बन चुके हैं। उन्होंने 2016 का टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका के लिए खेला। उसके बाद के सीजन नामीबिया के लिए खेलकर अपनी नई टीम को मजबूती दी।

सूची में दो अन्य नाम डर्क नैनेस और मार्क चैपमैन के हैं, जिन्होंने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से दो अलग-अलग देशों के लिए विश्व कप में अपने योगदान दिया। डर्क नैनेस ने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के बाद 2010 और 2014 में नीदरलैंड्स की जर्सी पहनी थी। वहीं, मार्क चैपमैन ने अपने करियर की शुरुआत हांगकांग (2014, 2016) से की थी, लेकिन बाद में वे न्यूजीलैंड के लिए क्वालिफाई हुए और अब वे कीवी टीम के मध्यक्रम के भरोसेमंद बल्लेबाज माने जाते हैं।

दो देशों से विश्व कप खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची

वेन डर मिर्वे- साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड

कोरी एंडरसन- न्यूजीलैंड, अमेरिका।

डेविड वीजे- साउथ अफ्रीका, नमीबिया।

मार्क चैपमैन- हांगकांग, न्यूजीलैंड

डर्क नैनेस- ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड

बता दें कि साल 2026 के टी-20 विश्व कप का आगाज 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा है। इस विश्व कप में एक तरफ जहां भारत से लगातार दूसरा विश्व कप जीतने और घर में किसी भी टीम द्वारा पहली बार विश्व कप जीतने का रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा, वहीं दूसरी टीम के पास भी इस विश्व स्तरीय खिताब को अपने नाम करने का अवसर होगा।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।