Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Then next time he will break my head with the ball Why did KL Rahul say this about Jasprit Bumrah
तब तो अगली बार वो गेंद से मेरा सिर तोड़ देगा; जसप्रीत बुमराह को लेकर क्यों बोले केएल राहुल?

तब तो अगली बार वो गेंद से मेरा सिर तोड़ देगा; जसप्रीत बुमराह को लेकर क्यों बोले केएल राहुल?

संक्षेप:

भारत के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने स्पीड स्टार जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा कि नेट प्रैक्टिस के दौरान उन्हें छेड़ना खतरे से खाली नहीं होगा। उन्होंने माना कि नेट में बुमराह की गेंदों को खेलते वक्त ज्यादातर बल्लेबाज बहुत सावधानी बरतते हैं। उनका ईगो हर्ट करने से बचते हैं।

Nov 18, 2025 10:59 am ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने स्पीड स्टार जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा कि नेट प्रैक्टिस के दौरान उन्हें छेड़ना खतरे से खाली नहीं होगा। उन्होंने माना कि नेट में बुमराह की गेंदों को खेलते वक्त ज्यादातर बल्लेबाज बहुत सावधानी बरतते हैं। वह कोई ऐसा वैसा शॉट खेलने से बचते हैं जिससे बुमराह का ईगो हर्ट हो जाए। वो दांत पीसता रहता है, अगर वो बिदक गया तो अगली गेंद पर मुश्किल हो जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे यूट्यूब टैनल पर जब मेजबान जतिन सप्रू ने केएल राहुल से कहा कि आईपीएल में तो आपने बुमराह की गेंदों पर खूब रन बटोरे हैं तब स्टार बैटर ने बहुत मजेदार जवाब दिया।

केएल राहुल ने कहा, 'मैं सहमत नहीं होऊंगा क्योंकि अगली बार नेट में वो मेरा सिर फोड़ देगा। वो अगले सेशन में मेरा सिर या मेरा अंगूठा तोड़ देगा। इसलिए मैं कुछ नहीं कह रहा हूं। नो कॉमेंट।'

सप्रू ने इस दौरान उनसे पूछा कि नेट में अगर कोई बुमराह की गेंद पर करारा शॉट लगा देता है तो क्या स्टार पेसर को गुस्सा आता है? इसके जवाब में केएल राहुल ने कहा, 'बहुत, बहुत नाराज हो जाता है। लेकिन सबसे पहले तो ये जानिए कि नेट में उस पर शॉट लगाना आसान नहीं होता। बहुत कम लोग ही ऐसा कर पाते हैं।'

केएल राहुल ने कहा कि बुमराह जैसे मैचों में गेंदबाजी करते हैं, उसी शिद्दत से नेट में भी गेंदें फेंकते हैं। उन्होंने कहा, 'वो तो दांत पीसता ही रहता है। हर समय जब आप उसका चेहरा देखेंगे वो जैसे मुकाबले के लिए तैयार रहता है...कभी-कभी हमें कहना पड़ता है, यार बुमराह हम एक ही टीम में हैं। ठीक है। नेट में हासिल किए गए विकेट की गिनती नहीं होती, तब वह हंसता है। मैं अक्सर ये कहकर उसे शांत कराता हूं कि बॉर, आपको खेलना नामुमकिन है। आप बहुत अच्छे हैं, गेंद थोड़ा धीमा फेंको यार।'

बुमराह को सबसे खतरनाक गेंदबाज करार देते हुए केएल राहुल ने कहा, 'निश्चित तौर पर वो ऐसे गेंदबाज हैं जिनको हिट करना सबसे मुश्किल है। मैं सोचता हूं कि हम तो उसे हमेशा खेलते हैं, उसके ऐक्शन और वह कब कैसे गेंद रिलीज करता है, उससे लगभग परिचित हैं लेकिन विपक्षी टीम के बल्लेबाज के लिए, दूसरे देश के बल्लेबाज के लिए उन्हें खेलना बहुत मुश्किल है। वो तो पहले उनके खिलाफ विकेट बचाएगा। उसके बाद रन बनाने के बारे में सोचेगा। उन्हें खेलना बहुत मुश्किल है।'

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |