Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़The T20 World Cups the first women s Test match at Lords the Indian team has a chance to make history in 2026
टी20 विश्व कप, लॉर्ड्स में पहला महिला टेस्ट…2026 में भारत के पास इतिहास रचने का होगा सुनहरा मौका

टी20 विश्व कप, लॉर्ड्स में पहला महिला टेस्ट…2026 में भारत के पास इतिहास रचने का होगा सुनहरा मौका

संक्षेप:

भारतीय क्रिकेट टीम का 2026 का शेड्यूल रोमांचक मुकाबलों और बड़े टूर्नामेंट्स से भरा है। इस साल पुरुष और महिला टी20 विश्व कप के साथ-साथ एशियाई खेल प्रमुख आकर्षण होंगे। इसके अलावा भारत की सभी फॉर्मेट में द्विपक्षीय सीरीज की पूरी सूची भी शामिल है।

Dec 23, 2025 03:24 pm ISTChandra Prakash Pandey नई दिल्ली, वार्ता
share Share
Follow Us on

भारतीय क्रिकेट टीम का 2026 का शेड्यूल रोमांचक मुकाबलों और बड़े टूर्नामेंट्स से भरा है। इस साल पुरुष और महिला टी20 विश्व कप के साथ-साथ एशियाई खेल प्रमुख आकर्षण होंगे। इसके अलावा भारत की सभी फॉर्मेट में द्विपक्षीय सीरीज की पूरी सूची भी शामिल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप में जीत के साथ 2025 की शानदार सफलता के बाद, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 2026 की शुरुआत जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू व्हाइट-बॉल सीरीज से करेगी। इस सीरीज में पांच टी20 और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे।

इसके बाद फरवरी-मार्च में घरेलू मैदान पर होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 खेला जाएगा, जहां सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम 2024 में रोहित शर्मा की अगुवाई में जीते गए खिताब को डिफेंड करेगी।

पिछली बार जब 2016 में भारत ने पुरुष टी20 विश्व कप की मेजबानी की थी, तब वेस्टइंडीज ने खिताब जीता था। सेमीफाइनल में भारत को विजेता वेस्ट इंडीज से हार का सामना करना पड़ा था।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का दबदबा मार्च से मई तक भारत के क्रिकेट कैलेंडर पर रहेगा, इस दौरान कोई अंतरराष्ट्रीय मैच निर्धारित नहीं है।

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के हिस्से के रूप में कम से कम चार रेड-बॉल मैच खेलेगी, जिसमें साल के दूसरे हिस्से में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो-दो टेस्ट मैच की अवे सीरीज शामिल हैं।

वहीं, वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) पिछले साल की तरह फरवरी-मार्च के बजाय जनवरी-फरवरी में आयोजित होने वाली है।

महिला क्रिकेट लीग (डब्ल्यूपीएल) के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां वह सभी प्रारूपों के टूर्नामेंट खेलेगी। इसके बाद जून-जुलाई में इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत प्रतिस्पर्धा करेगा।

टी20 विश्व कप के बाद, भारत और इंग्लैंड लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले पहले वूमेंस टेस्ट मैच में खेलकर इतिहास रचेंगे।

इस मैदान पर वर्ल्ड कप फाइनल सहित कई हाई-प्रोफाइल क्रिकेट मैच खेले जा चुके हैं। हालांकि, लॉर्ड्स में पहली बार महिला टेस्ट मैच होगा।

भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमें 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची और नागोया में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 में अपने गोल्ड मेडल को डिफेंड करने की कोशिश करेगी।

इस साल भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें घरेलू और विदेशी मैदानों पर तीनों प्रारूपों में कई द्विपक्षीय सीरीज में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |