टी20 विश्व कप में अभी समय, फिलहाल फोकस सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज पर: डोएशे
भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे का कहना है कि अगले महीने होने वाला टी20 विश्व कप अभी ‘काफी दूर’ है और टीम का ध्यान फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही एकदिवसीय श्रृंखला पर है। सीरीज में दोनों टीमें फिलहाल 1-1 की बराबरी पर हैं और इस तरह तीसरा और आखिरी मैच अब निर्णायक हो गया है।

भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे का कहना है कि अगले महीने होने वाला टी20 विश्व कप अभी ‘काफी दूर’ है और टीम का ध्यान फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही एकदिवसीय श्रृंखला पर है। सीरीज में दोनों टीमें फिलहाल 1-1 की बराबरी पर हैं और इस तरह तीसरा और आखिरी मैच अब निर्णायक हो गया है।
डिफेंडिंग चैंपियन भारत सात फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप की सह मेजबानी करेगा। वे न्यूजीलैंड के साथ एक कड़ी एकदिवसीय श्रृंखला खेल रहे हैं जिसका निर्णायक मैच रविवार को इंदौर में होना है।
भारत के दूसरा वनडे सात विकेट से हारने के बाद डोएशे कहा, ‘इस बात की पूरी संभावना है कि आप विश्व कप पर इतना ध्यान दें कि आप सोचें कि इस हफ्ते के ये तीन मैच आएंगे और चले जाएंगे। इससे हम कुछ नहीं सीखते और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाते।’
उन्होंने कहा, ‘रणनीति (के लिहाज से), मुझे ऐसा कुछ नहीं दिखता जिसे हमें (टी20) विश्व कप की तैयारी के मामले में टालना पड़ा हो। हम पूरी तरह से इस श्रृंखला पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हर श्रृंखला महत्वपूर्ण है। व्यक्तिगत रूप से इन खिलाड़ियों के लिए बहुत कुछ दांव पर लगा है।’
डोएशे ने कहा, ‘विश्व कप अब भी काफी दूर है लेकिन यह श्रृंखला बेहतर प्रदर्शन करने और अच्छी आदतें डालने के बारे में है इसलिए हम दोनों का प्रबंधन करने की कोशिश कर रहे हैं और टी20 विश्व कप के उत्साह को कुछ और दिन के लिए ठंडे बस्ते में डाल रहे हैं।’
डोएशे ने उन खिलाड़ियों को ‘सुरक्षित’ रखने की जरूरत पर जोर दिया जो टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा हैं।
उन्होंने कहा, ‘आप उन खिलाड़ियों को बचाना चाहते हैं जो टी20 विश्व कप में खेलने वाले हैं और हम इसके बारे में सोच रहे हैं।’
भारतीय टीम के कई खिलाड़ी चोटिल हैं। टी20 विश्व कप टीम में शामिल तिलक वर्मा, ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हैं।

लेखक के बारे में
Chandra Prakash Pandeyचन्द्र प्रकाश पाण्डेय, असिस्टेंट एडिटर
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।
और पढ़ें




