टी20 विश्व कप को लेकर ईडन गार्डन्स की सुविधाओं से आईसीसी ‘संतुष्ट’, तैयारियों का लिया जायजा
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बृहस्पतिवार को भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में सात फरवरी से होने वाले पुरुष टी20 विश्व कप से पहले प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स की सुविधाओं पर “संतोष” व्यक्त किया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बृहस्पतिवार को भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में सात फरवरी से होने वाले पुरुष टी20 विश्व कप से पहले प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स की सुविधाओं पर “संतोष” व्यक्त किया।
ICC ने BCCI की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण
आईसीसी और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की एक संयुक्त निरीक्षण टीम ने स्टेडियम का दौरा किया और मैदान, कॉरपोरेट बॉक्स और अन्य सुविधाओं सहित बुनियादी ढांचे की समीक्षा की।
बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने कोलकाता में जारी बयान में कहा, ‘आईसीसी टीम ने ऐतिहासिक मैदान, कॉरपोरेट बॉक्स और स्टेडियम की सभी सुविधाओं का जायजा लिया और संतोष व्यक्त किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संस्था ने कहा कि वह एक सफल विश्व कप की मेजबानी को लेकर उत्सुक है।'
ईडन में ग्रुप चरण के 5 मैच होने हैं
ईडन गार्डन्स में ग्रुप चरण के पांच मैच खेले जाने हैं, जिनमें उद्घाटन दिवस के तीन मुकाबलों में से एक भी शामिल है। इसके अलावा सुपर आठ चारण का एक मैच खेला जाना है। अगर पाकिस्तान अंतिम चार में जगह नहीं बनाता है तो यहां एक सेमीफाइनल भी खेला जाएगा।
ग्रुप मुकाबलों में ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के तीन मैच प्रस्तावित हैं, हालांकि उनकी भागीदारी को लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है।
बांग्लादेश के 3 मैच भी यही पर प्रस्तावित
राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों के साथ बैठक के बाद बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा कि आईसीसी का आकलन उन्हें स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत की यात्रा को लेकर अनिच्छा भी जताई।
आईसीसी ने हालांकि बांग्लादेश के मैचों को श्रीलंका में कराये जाने की मांग को ठुकरा दिया है।
बांग्लादेश अगर टूर्नामेंट से हटता है, तो रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड उसकी जगह लेने वाली अगली टीम होगी।
लेखक के बारे में
Chandra Prakash Pandeyचन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।
और पढ़ें


