Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़The Day I Blast india captain Suryakumar Yadav Breaks Silence on Poor Form in Viral Speech
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कॉलेज के लड़कों के सामने क्या कहा? तालियों से गूंज उठा हॉल

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कॉलेज के लड़कों के सामने क्या कहा? तालियों से गूंज उठा हॉल

संक्षेप:

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अहमदाबाद की एक यूनिवर्सिटी में अपने खराब फॉर्म पर खुलकर बात की है। कप्तान ने कहा कि ये उनका बुरा वक्त नहीं, सीखने का दौर है।

Dec 22, 2025 09:19 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी खराब फॉर्म को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 2025 में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है, जिसे लेकर उनकी काफी आलोचना हो रही है। हालांकि सूर्यकुमार अपनी फॉर्म को लेकर ज्यादा टेंशन में नहीं हैं। उनका मानना है कि हर खिलाड़ी के करियर में उतार-चढ़ाव आता है और उनके 14 खिलाड़ी उनका पूरा साथ दे रहे हैं। टी20 में पिछले कुछ समय से रनों का सूखा होने के बाद पहली बार भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने माना कि उनका फॉर्म अच्छा नहीं है। हालांकि उन्होंने भरोसा जताया है कि 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप से पहले फॉर्म में वापसी करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए सूर्यकुमार ने कहा कि एक खिलाड़ी का करियर हमेशा ऊंचाइयों पर नहीं रहता। उन्होंने कहा, "स्पोर्ट्स आपको बहुत कुछ सिखाता है। हर खिलाड़ी के करियर में एक ऐसा समय आता है जिसे मैं 'लर्निंग स्टेज' (सीखने का दौर) मानता हूं। मेरे लिए भी अभी वही दौर चल रहा है। इसमें उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। अभी मेरे साथ के 14 जवान (टीम के खिलाड़ी) मुझे कवर कर रहे हैं। उन्हें पता है कि जिस दिन मैं 'ब्लास्ट' होऊंगा (धमाकेदार पारी खेलूंगा), उस दिन क्या होगा। मुझे यकीन है कि आप लोग भी यह अच्छी तरह जानते हैं।" उनके इस बयान पर हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

पिछले एक साल में नंबर 3 और 4 पर खेलते हुए सूर्यकुमार ने 22 पारियों में बिना अर्धशतक और सिर्फ़ 12.84 की औसत एवं 117.87 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में उन्होंने 12, 5, 12 और 5 के स्कोर बनाए और अब टी20 विश्व कप से पहले उनके पास सिर्फ़ पांच मैच बचे हैं।

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के चयन के बाद सूर्यकुमार ने बीसीसीआई के मुंबई हेडक्वार्टर में हंसते हुए कहा," ये वाला पैच थोड़ा लंबा हो गया। मुझे लगता है हर किसी में करियर में उन्हें यह देखने को मिला है। मैं भी इससे उबर कर आऊंगा। मुझे पता है क्या करना है। मुझे पता है चीज़ें कहां गलत हो रही हैं। मेरे पास इसके ऊपर काम करने के लिए कुछ समय है। अभी न्यूज़ीलैंड सीरीज और टी20 विश्व कप आने वाला है। आप सूर्या को वापसी करते हुए जरूर देखेंगे।"

2024 टी20 विश्व कप जीत के बाद रोहित शर्मा की जगह कप्तानी संभालने के बाद से ही सूर्यकुमार का फॉर्म उनका साथ नहीं दे रहा है। पिछले साल दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ तीन पारियों में वह सिर्फ़ एक बार ही 5 का आंकड़ा पार कर सके। इंग्लैंड के ख़िलाफ़ साल की शुरुआत में पांच पारियों में वह दो बार 0 पर आउट हुए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 14 रहा। सात महीने बाद एशिया कप में सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 47 रनों की नाबाद पारी खेली लेकिन उसके बाद उनका फ़ॉर्म फ़िर से बिगड़ गया। लेकिन उन्होंने कहा, "मेरा फ़ॉर्म ठीक है, बस रन नहीं बन रहे।"

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में सूर्यकुमार ने चार पारियों में तीन बार 20 का आंकड़ा पार किया और उनका स्ट्राइक रेट 160 से ऊपर रहा। लेकिन घर आते ही दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ उनका बल्ला फ़िर से शांत हो गया और वह सिर्फ 8.50 की औसत से रन बना सके। इस सीरीज के दौरान भी उनसे फ़ॉर्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने फिर से कहा कि वह आउट ऑफ फॉर्म नहीं हैं, बस रन नहीं आ रहे।

ये भी पढ़ें:दिल्ली कैपिटल्स को मिलेगा नया कप्तान, जानिए किसे मिल सकती है टीम की कमान

अपने 360 डिग्री स्टाइल की बल्लेबाज़ी और निरंतरता के कारण सूर्यकुमार आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए थे। टी20 में उनके नाम विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे ज़्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड हैं। 2022 में उन्होंने 46.56 के औसत और 187.43 के स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए थे, जो भारतीय रिकॉर्ड है। टी20 में सबसे ज़्यादा शतक के मामले में सूर्यकुमार (4) अभी रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल (5) से सिर्फ एक शतक पीछे हैं।

जब उनके पूछा गया कि क्या वह फॉर्म में लौटने के लिए अपने बल्लेबाजी के पुराने वीडियो देखते हैं, उसपर सूर्यकुमार ने कहा," मैं पिछले तीन महीने से वही देखते आ रहा हूं। जब आपने अच्छी बल्लेबाज़ी की होती है और भारत के लिए बढ़िया प्रदर्शन किया होता है, उस समय की वीडियो आप ज़रूर देखते हैं। और फिर से वैसा ही प्रदर्शन करना चाहते हैं। लेकिन हां, मैं कोशिश कर रहा हूं, नेट्स में मैं काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं। वही चीज है कि एक अदृश्य रुकावट होती है जो आपको दिखती नहीं है लेकिन मुझे यक़ीन है कि मैं वापसी करूंगा।"

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |