Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Thanks for all the love and care Shreyas Iyer s comforting post after he narrowly escaped death due to fatal injury
प्यार और फिक्र के लिए शुक्रिया; मौत के मुंह से बाहर आए श्रेयस अय्यर का राहत देने वाला पोस्ट

प्यार और फिक्र के लिए शुक्रिया; मौत के मुंह से बाहर आए श्रेयस अय्यर का राहत देने वाला पोस्ट

संक्षेप:

श्रेयस अय्यर ने इंस्टाग्राम की स्टोरी में अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह किसी समुद्र तट पर अपने एक दोस्त के साथ धूप सेंक रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है कि सन थेरेपी शानदार रही है। वापस आकर शुक्रगुजार हूं। प्यार और फिक्र के लिए शुक्रिया।

Nov 11, 2025 10:37 am ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर के साथ जो ताजा अपडेट शेयर किया है, वो क्रिकेट और उनके फैंस के लिए बहुत बड़ी राहत देने वाला है। फैंस की दुआओं का ही असर है कि अय्यर मौत के मुंह से बाहर आए हैं। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्हें उसी तरह की घातक चोट लगी थी जैसी चोट कभी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी थी। बच्चन की तरह अय्यर भी मौत को मात देकर बाहर आए हैं। करीब एक हफ्ते बाद अस्पताल से तो उनको छुट्टी मिल गई लेकिन उनकी ताजा हालत के बारे में अपडेट को लेकर फैंस और शुभचिंतकों में बेचैनी थी। अब अय्यर ने सोशल मीडिया पर अपनी ताजा तस्वीर शेयर कर मुश्किल घड़ी में प्यार और फिक्र दिखाने के लिए शुभचिंतकों को शुक्रिया कहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

श्रेयस अय्यर ने इंस्टाग्राम की स्टोरी में अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह किसी समुद्र तट पर अपने एक दोस्त के साथ धूप सेंक रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, 'सूरज महान थेरपी रहा है। वापस आकर शुक्रगुजार हूं। प्यार और फिक्र के लिए शुक्रिया।'

30 वर्ष के श्रेयस अय्यर पिछले महीने 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। सिडनी में खेले गए उस मैच में उन्होंने एलेक्स कैरी का दौड़ते हुए एक शानदार कैच पकड़ा था। हालांकि इस दौरान उन्हें काफी गंभीर अंदरुनी चोट आई। उनके स्प्लीन में चोट लगी जिसकी वजह से इंटरनल ब्लीडिंग होने लगी। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

श्रेयस अय्यर की इंस्टा स्टोरी

अय्यर की चोट बहुत ही घातक थी। उन्हें आईसीयू में एडमिट करना पड़ा। बीसीसीआई के डॉक्टरों की टीम भी उनके पास अस्पताल में मौजूद रही। अय्यर के लिए फैंस की दुआएं रंग लाईं और आखिरकार 1 नवंबर को उन्हें करीब एक हफ्ते बाद अस्पताल से छुट्टी मिली।

श्रेयस अय्यर चोट से तो उबर चुके हैं लेकिन क्रिकेट के मैदान में उनकी वापसी के लिए इंतजार करना पड़ेगा। माना जा रहा है कि उन्हें फिर से क्रिकेट मैदान में लौटने में कम से कम 3 महीने लगेंगे। चोट की वजह से वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी नहीं दिखेंगे।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |