आर अश्विन ने गिल और गंभीर को बताया टेस्ट मैच जीतने का फॉर्मूला, बोले- बैटिंग में गहराई रखकर आप…

Jul 29, 2025 11:32 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

टेस्ट मैच विकेट लेने की क्षमता वाले गेंदबाजों से जीते जाते हैं, न कि बल्लेबाजी की गहराई से। ये बात आर अश्विन ने पांचवें टेस्ट मैच से पहले कही है। इस दौरे पर भारत ने हर बार बैटिंग में गहराई को तरजीह दी है।

आर अश्विन ने गिल और गंभीर को बताया टेस्ट मैच जीतने का फॉर्मूला, बोले- बैटिंग में गहराई रखकर आप…

क्या मैनचेस्टर टेस्ट मैच में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बॉलिंग क्वालिटी से समझौता किया और बल्लेबाजी में गहराई रखी और इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा? पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों को 10 विकेट निकालने में करीब 157 ओवर लगे और इंग्लैंड ने 669 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पूरे मैच में सिर्फ 24 विकेट ही गिरे और नतीजा ड्रॉ के रूप में आया। सीरीज का नतीजा अब भारत के पक्ष में नहीं आएगा, लेकिन इंग्लैंड के पास सीरीज जीतने का मौका है, जबकि भारत सीरीज सिर्फ बराबर कर सकता है। इस बीच आर अश्विन ने टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं।

अपने यूट्यूब चैनल बात करते हुए अश्विन ने कुछ अहम बातें कहीं। उन्होंने यह भी कहा कि सीरीज से पहले बहुत से लोग गिल से खुश नहीं थे और उनकी तकनीक पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन अब उनका मुंह बंद है। उन्होंने कहा, "शुभमन गिल ने क्या शानदार शतक जड़ा है। उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्होंने अपनी तकनीक पर काम किया है। कप्तान के तौर पर उनका मैच अच्छा नहीं रहा, जिस तरह से उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर को देर से गेंदबाजी सौंपी, यह एक बड़ी रणनीतिक गलती थी, लेकिन ऐसा होता है। वह एक युवा कप्तान हैं और गलतियां करके ही सीखेंगे और मुझे उम्मीद है कि वह तेजी से सीखेंगे।"

हालांकि, अश्विन ने कहा कि सीरीज के दौरान, भारत रणनीतिक रूप से काफी सामान्य नजर आया, लेकिन अब उन्हें एक अतिरिक्त विशेषज्ञ गेंदबाज को खिलाने का फैसला लेना होगा। अश्विन ने गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर को सलाह देते हुए कहा, "अब सुधार करो और कृपया यह फैसला लो। इस फैसले के बाद भी तुम हार सकते हो, लेकिन यह फैसला जरूर लो, क्योंकि टेस्ट मैच बैटिंग की गहराई से नहीं जीते जाते; बल्कि बल्लेबाजी की गहराई से मैच ड्रॉ होते हैं। टेस्ट मैच ऐसे गेंदबाजों से जीते जाते हैं, जिनमें विकेट लेने की क्षमता हो।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।