Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Temba Bavuma elated after South Africa first Test win in India in 15 years Captain Says We knew it was going to be tough
भारत में 15 सालों में पहली जीत मिलने पर बावुमा फूले नहीं समाए, कप्तान ने कहा- हमें पता था कि ऐसा होगा

भारत में 15 सालों में पहली जीत मिलने पर बावुमा फूले नहीं समाए, कप्तान ने कहा- हमें पता था कि ऐसा होगा

संक्षेप:

दक्षिण अफ्रीका ने कोलकाता टेस्ट में भारत के खिलाफ 30 रनों से जीत हासिल की। यह मैच तीन दिनों के भीतर ही समाप्त हो गया। जानिए, भारत से जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने क्या बोले?

Nov 16, 2025 04:52 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को कोलकाता में खेले गए पहले मैच के तीसरे दिन 30 रनों से जीत दर्ज की। यह दक्षिण अफ्रीका की भारतीय सरजमीं पर 15 सालों में पहली टेस्ट जीत है। कोलकाता टेस्ट में जीत के बाद कप्तान बावुमा फूले नहीं समाए। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका ने 124 रनों का छोटा टारगेट देने के बावजूद भारत को दूसरी पारी में 93 रनों पर रोक दिया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। बावुमा का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका को पता था कि असमान उछाल वाली पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना और ज्यादा कठिन होगा। बावुमा ने कॉर्बिन बॉश (25) के साथ 44 रनों की साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका को 153 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 159 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 189 बनाकर 30 रनों की बढ़त हासिल की थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बावुमा ने पहला टेस्ट जीतने के बाद कहा, ''बहुत रोमांचक रहा। आप इस तरह के मैचों का हिस्सा बनना चाहते हैं और जाहिर है नतीजे में सही तरफ रहना चाहते हैं। मुझे लगता है कि हमने जितना हो सका अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश की। हमें पता था कि बल्लेबाजी में दिक्कत होगी। यह हमारे लिए मुश्किल था लेकिन हमें जो भी था उसका फायदा उठाना था। मुझे लगता है कि हमने इसे खूबसूरती से किया। सौभाग्य से चीजें काफी अच्छी रहीं। हमारे गेंदबाजों ने हमें मैच में वापस ला दिया लेकिन बॉश और मार्को के साथ हुई साझेदारी ने हमें थोड़ा प्रोत्साहन दिया कि हम आज सुबह थोड़ा बेहतर खेल सकें। यह उतनी जोरदार नहीं थी लेकिन हम साझेदारी करने में कामयाब रहे। हमने जितना हो सके मैच में बने रहने की कोशिश की। ऐसा हर बार नहीं होता कि आप 120-125 रन बनाएं और लगे कि विनिंग स्कोर हैं। यह बस मैच में बने रहने और विश्वास बनाए रखने की बात थी। आप अपने खिलाड़ियों जितने ही अच्छे हैं।''

ये भी पढ़ें:भारतीय टीम पर भारी पड़ी ये पार्टनरशिप...पंत ने पहले टेस्ट में हार पर क्या कहा?
ये भी पढ़ें:टीम इंडिया को द. अफ्रीका ने थमाई हैरतअंगेज हार, सबसे कम टारगेट नहीं हुआ चेज

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने आगे कहा, ''बल्लेबाजी के लिहाज से मैं अपनी तकनीक के साथ सहज हूं, और ट्रिगर वगैरह की चिंता नहीं करता। मुझे गेम की अच्छी समझ है। मैं भारत में अच्छा प्रदर्शन करने के इरादे से आया हूं। इन परिस्थितियों में मेरे रिकॉर्ड बहुत अच्छे नहीं हैं। इसलिए, इन परिस्थितियों को सीखने और उन छोटी-छोटी चीजों को लागू करने की मेरी कोशिशों से मैं टीम के लिए योगदान देता रहूं, यह मेरे उत्साह का एक हिस्सा है। सौभाग्य से मैंने कुछ पारियां खेली हैं, इसलिए मैं समझता हूं कि आपको थोड़े-बहुत बदलाव करने पड़ते हैं। और हम सभी को किस्मत की जरूरत होती है।'' बावुमा ने अक्षर पटेल का शानदार कैच पकड़ने पर कहा, ''यह आसान नहीं था। मुझे खुशी है कि मैंने इसे पकड़ने में सफलता पाई। अहम पल था। अक्षर के पास मोमेंटम था और हम जानते हैं कि भारतीय बल्लेबाज कैसे खेलते हैं। जब उनके पास मोमेंटम होता है तो वे और भी जोरदार खेलते हैं। सौभाग्य से अक्षर ने गलती की। मैं अपने छोटे हाथों से उसे पकड़ने में कामयाब रहा।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |